रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड: मुख्य आरोपी अरेस्ट:STF और भोजपुर पुलिस ने दमदम एयरपोर्ट से दबोचा; पत्नी बोली- मेरे पति को फंसाया जा रहा है

रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड: मुख्य आरोपी अरेस्ट:STF और भोजपुर पुलिस ने दमदम एयरपोर्ट से दबोचा; पत्नी बोली- मेरे पति को फंसाया जा रहा है

भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ला निवासी क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष सह कस्टम विभाग के रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर रामकुमार सिंह की हत्या मामले में मुख्य आरोपी चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल के दमदम हवाई अड्डे से सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया। वह टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही का रहने वाला है। हालांकि इसकी अभी तक अधिकारी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस चर्चित हत्याकांड में पहले ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घर के नीचे मारी थी गोली रामकुमार सिंह अपने बेटे राजेश कुमार उर्फ पप्पू के साथ रोज की तरह बीते गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे। घर के नीचे स्थित गैराज से कार निकालकर गेट में ताला मार रहे थे। उस समय उनका बेटा कार ही बैठा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी वहां आए और ताबातोड़ उन पर आठ गोलियां बरसा दी थी। इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। हत्या के बाद परिजन और संगठन के लोगों ने जमकर बवाल काटा था। इस हत्याकांड में मुफस्सिल थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पर भी आरोपियों के साथ साठगांठ होने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद एसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत तत्काल प्रभार से निलंबित कर दिया था। 14 लोगों को बनाया था आरोपी इस संबंध में मृतक के बेटे अमित कुमार उर्फ गोल्डी के बयान पर मुफस्सिल थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राम कल्याण यादव, राजस्व कर्मचारी विष्णु देव सिंह सहित 14 लोगों को नामजद किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने इस हत्याकांड के नामजद आरोपित मनोज सिंह उर्फ लकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पति को फंसाने का लगाया आरोप हत्याकांड के मुख्य आरोपी चंदन सिंह की पत्नी चांदनी सिंह का बयान सामने आया है। इस हत्याकांड में चांदनी सिंह को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। वीडियो जारी कर बताया कि हत्याकांड में मेरे पति को फंसाया जा रहा है। मेरा भी नाम दिया गया है। जो आरोप लगाया गया है वह गलत है। इस हत्याकांड के पीछे राजनीति की जा रही है। कुछ लोग पर्सनल दुश्मनी भी निकाल रहे हैं। मैं दो-तीन महीने पहले से अपने मायके में हूं। मेरे पति मर्डर नहीं कर सकते हैं। जबकि कानून, कोर्ट और सच्चाई मेरे साथ था। सभी कागजात हमारे पास है। फिर मर्डर क्यों करवाई जाएगी। जमीन को लेकर थोड़ा झगड़ा हुआ था, लेकिन बात इतनी भी बड़ी नहीं थी। ‘बिना सबूत कोई, किसी को कैसे फंसा सकता है’ चांदनी सिंह ने वीडियो बयान में कहा कि रामकुमार सिंह फर्जी कागजात बनाकर झूठा केस किए हुए थे। उन्होंने मेरे पति की हत्या कराने के लिए सुपारी दी थी। कई लोगों से हत्या की धमकी भी मिली, घर पर चढ़कर बदमाशों ने धमकाया भी था। मेरे पति की गिरफ्तारी के बाद एनकाउंटर करने का षड्यंत्र रचा गया है। बिना एविडेंस का किसी को कैसे फंसा दिया जाता है। चांदनी सिंह ने हाथ जोड़कर भोजपुर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी और बिहार के मुख्यमंत्री से विनती की है कि इस हत्याकांड को लेकर जो भी सच्चाई है, सामने आनी चाहिए। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जो दोषी हैं उन्हें सजा दीजिए, लेकिन जो इस हत्याकांड में शामिल नहीं है उन्हें फंसाया ना जाए। भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ला निवासी क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष सह कस्टम विभाग के रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर रामकुमार सिंह की हत्या मामले में मुख्य आरोपी चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल के दमदम हवाई अड्डे से सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया। वह टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही का रहने वाला है। हालांकि इसकी अभी तक अधिकारी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस चर्चित हत्याकांड में पहले ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घर के नीचे मारी थी गोली रामकुमार सिंह अपने बेटे राजेश कुमार उर्फ पप्पू के साथ रोज की तरह बीते गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे। घर के नीचे स्थित गैराज से कार निकालकर गेट में ताला मार रहे थे। उस समय उनका बेटा कार ही बैठा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी वहां आए और ताबातोड़ उन पर आठ गोलियां बरसा दी थी। इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। हत्या के बाद परिजन और संगठन के लोगों ने जमकर बवाल काटा था। इस हत्याकांड में मुफस्सिल थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पर भी आरोपियों के साथ साठगांठ होने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद एसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत तत्काल प्रभार से निलंबित कर दिया था। 14 लोगों को बनाया था आरोपी इस संबंध में मृतक के बेटे अमित कुमार उर्फ गोल्डी के बयान पर मुफस्सिल थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राम कल्याण यादव, राजस्व कर्मचारी विष्णु देव सिंह सहित 14 लोगों को नामजद किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने इस हत्याकांड के नामजद आरोपित मनोज सिंह उर्फ लकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पति को फंसाने का लगाया आरोप हत्याकांड के मुख्य आरोपी चंदन सिंह की पत्नी चांदनी सिंह का बयान सामने आया है। इस हत्याकांड में चांदनी सिंह को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। वीडियो जारी कर बताया कि हत्याकांड में मेरे पति को फंसाया जा रहा है। मेरा भी नाम दिया गया है। जो आरोप लगाया गया है वह गलत है। इस हत्याकांड के पीछे राजनीति की जा रही है। कुछ लोग पर्सनल दुश्मनी भी निकाल रहे हैं। मैं दो-तीन महीने पहले से अपने मायके में हूं। मेरे पति मर्डर नहीं कर सकते हैं। जबकि कानून, कोर्ट और सच्चाई मेरे साथ था। सभी कागजात हमारे पास है। फिर मर्डर क्यों करवाई जाएगी। जमीन को लेकर थोड़ा झगड़ा हुआ था, लेकिन बात इतनी भी बड़ी नहीं थी। ‘बिना सबूत कोई, किसी को कैसे फंसा सकता है’ चांदनी सिंह ने वीडियो बयान में कहा कि रामकुमार सिंह फर्जी कागजात बनाकर झूठा केस किए हुए थे। उन्होंने मेरे पति की हत्या कराने के लिए सुपारी दी थी। कई लोगों से हत्या की धमकी भी मिली, घर पर चढ़कर बदमाशों ने धमकाया भी था। मेरे पति की गिरफ्तारी के बाद एनकाउंटर करने का षड्यंत्र रचा गया है। बिना एविडेंस का किसी को कैसे फंसा दिया जाता है। चांदनी सिंह ने हाथ जोड़कर भोजपुर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी और बिहार के मुख्यमंत्री से विनती की है कि इस हत्याकांड को लेकर जो भी सच्चाई है, सामने आनी चाहिए। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जो दोषी हैं उन्हें सजा दीजिए, लेकिन जो इस हत्याकांड में शामिल नहीं है उन्हें फंसाया ना जाए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *