राहुल गांधी की रिहाई:कांग्रेसियों ने खत्म किया अनशन, सरकार से जवाब मांगा

राहुल गांधी की रिहाई:कांग्रेसियों ने खत्म किया अनशन, सरकार से जवाब मांगा

बरेली में राहुल गांधी को करीब दो घंटे हिरासत में रखे जाने के विरोध में गांधी प्रतिमा स्थल पर अनशन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी रिहाई के बाद अपना विरोध समाप्त कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलने से रोके जाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक राहुल गांधी मतदाता सूची और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात रखना चाहते थे। आरोप है कि उन्हें अधिकारियों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई और हिरासत में ले लिया गया। इसके विरोध में बरेली के कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा के सामने अनशन पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे चुनावी सवालों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाना चाहिए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। साथ ही मतदाता सूची से जुड़े मामलों की पारदर्शी तरीके से जांच और विपक्ष को अपनी बात रखने का अवसर देने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि पार्टी निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की रिहाई के बाद कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा स्थल पर चल रहा अनशन समाप्त कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *