विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 37वीं राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 04-07 अक्टूबर को राजस्थान के जयपुर में हुई। इस प्रतियोगिता में अनूपशहर रोड स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के तीन खिलाड़ियों ने क्षेत्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के परिणाम के आधार पर विभिन्न भार वर्गों में भाग लिया। प्रतियोगिता में आयुष ने 38-40 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, यशराज सिंह ने 81-91 किलो में स्वर्ण और आर्यन ने 50-52 किलो में कांस्य पदक जीता। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी एसजीएफआई में दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 22-28 अक्टूबर तक भाग लेंगे। विद्यालय के प्रबंधक अधिवक्ता मनोज नारायण बेरी ने विजयी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और अगले चरण की प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्या हर्षिता सांगवान ने कहा कि ये खिलाड़ी भविष्य की पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

