आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए संचालित ‘राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 01 नवंबर को कराई जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों में बनाए गए 509 केंद्रों पर होगी। इसमें 1,74,662 बच्चे शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP) प्रयागराज प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इसका प्रवेश पत्र वेबसाइट http://entdata.co.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें सफल होने वाले बच्चों को नौंवी से 12 तक की पढ़ाई के लिए हर महीने 1000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। 1.74 लाख से अधिक बच्चे होंगे शामिल
परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव राजेंद्र प्रताप ने बताया कि परीक्षा तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश के हर जिले में इसके केंद्र बनाए गए हैं। बच्चों को परीक्षा देने के लिए अपने जिले से बाहर नहीं जाना होगा। उनके नजदीकी विद्यालय में केंद्र बनाया गया है। प्रदेश भर के 509 केंद्रों पर 1,74,662 बच्चे परीक्षा देंगे। सबसे ज्यादा बच्चे कौशांबी के
पीएनपी सचिव ने बताया कि इस छात्रवृत्ति के लिए प्रदेश में सर्वाधिक 20 परीक्षा केंद्र कौशांबी में बनाए गए हैं, क्योंकि वहां से सबसे अधिक 6,959 बच्चे ने आवेदन किया था। इसके बाद प्रयागराज दूसरे स्थान पर है, जहां 19 परीक्षा केंद्रों पर 6,483 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर इन नियमों का पालन है अनिवार्य
सचिव राजेंद्र प्रताप ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल (Original) प्रति साथ लाना अनिवार्य है। मूल पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मेधावियों को प्रति माह मिलती है छात्रवृत्ति
कक्षा 8 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा आर्थिक संबल का बड़ा माध्यम है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के लिए 15,143 सीटों का कोटा निर्धारित किया गया है। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह ₹1,000 (यानी सालाना ₹12,000) की छात्रवृत्ति सीधे शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा दी जाएगी। चयन का आधार और पात्रता के मुख्य बिंदु

