गयाजी के गांधी मैदान में रावण वध और दशहरा महोत्सव होना है। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। श्री दशहरा चैरिटेबल ट्रस्ट ने पीसी में बताया है कि प्रशासन के सहयोग के साथ आयोजन सुरक्षित होने जा रहा है। श्री दशहरा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तरवे ने बताया कि 50 हजार से लेकर 1 लाख से अधिक दर्शकों की भीड़ लग सकती है। डीएम, एसडीएम और एडीएम से लेकर बिजली, नगर निगम और वन विभाग के तमाम अधिकारी 4 दिन से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अध्यक्ष ने गयाजी के सभी नागरिकों को सपरिवार इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। इस बार का मुख्य आकर्षण बनारस का प्रसिद्ध ‘डमरू दल’ और लगभग 24 किलो वजन वाली ‘हनुमान जी की विशेष आकृति’ होगी, जो शोभायात्रा के साथ गयाजी पहुंचेगी। जनता की सुरक्षा मुख्य उद्धेश्य ट्रस्ट के लीगल एडवाइजर सुबोध प्रसाद ने प्रशासनिक दिशा-निर्देशों पर बात करते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा और सरकार की ओर से तय नियमों का पूरी तरह पालन करना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की एसओपी के मुताबिक मैदान की व्यवस्था 18 तारीख तक पूरी हो जानी चाहिए थी। किसी अन्य कार्यक्रम के चलते इसमें थोड़ी विलंब की स्थिति पर हमने केवल प्रशासनिक ध्यान आकृष्ट किया था। इसमें कोई विवाद जैसी बात नहीं है। प्रशासन के साथ हमारा लगातार संपर्क है और हमें पूरा सहयोग और आश्वासन मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी ट्रस्ट के सचिव दीपक चड्ढा ने बताया कि स्टेशन रोड से निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा में इस बार इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी। राम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूप के साथ वाराणसी का डमरू दल और हनुमान जी की जीवंत आकृति इस यात्रा की भव्यता में चार चांद लगाएगी। ट्रस्ट के सभी सदस्य और पदाधिकारी इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। गयाजी के गांधी मैदान में रावण वध और दशहरा महोत्सव होना है। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। श्री दशहरा चैरिटेबल ट्रस्ट ने पीसी में बताया है कि प्रशासन के सहयोग के साथ आयोजन सुरक्षित होने जा रहा है। श्री दशहरा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तरवे ने बताया कि 50 हजार से लेकर 1 लाख से अधिक दर्शकों की भीड़ लग सकती है। डीएम, एसडीएम और एडीएम से लेकर बिजली, नगर निगम और वन विभाग के तमाम अधिकारी 4 दिन से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अध्यक्ष ने गयाजी के सभी नागरिकों को सपरिवार इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। इस बार का मुख्य आकर्षण बनारस का प्रसिद्ध ‘डमरू दल’ और लगभग 24 किलो वजन वाली ‘हनुमान जी की विशेष आकृति’ होगी, जो शोभायात्रा के साथ गयाजी पहुंचेगी। जनता की सुरक्षा मुख्य उद्धेश्य ट्रस्ट के लीगल एडवाइजर सुबोध प्रसाद ने प्रशासनिक दिशा-निर्देशों पर बात करते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा और सरकार की ओर से तय नियमों का पूरी तरह पालन करना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की एसओपी के मुताबिक मैदान की व्यवस्था 18 तारीख तक पूरी हो जानी चाहिए थी। किसी अन्य कार्यक्रम के चलते इसमें थोड़ी विलंब की स्थिति पर हमने केवल प्रशासनिक ध्यान आकृष्ट किया था। इसमें कोई विवाद जैसी बात नहीं है। प्रशासन के साथ हमारा लगातार संपर्क है और हमें पूरा सहयोग और आश्वासन मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी ट्रस्ट के सचिव दीपक चड्ढा ने बताया कि स्टेशन रोड से निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा में इस बार इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी। राम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूप के साथ वाराणसी का डमरू दल और हनुमान जी की जीवंत आकृति इस यात्रा की भव्यता में चार चांद लगाएगी। ट्रस्ट के सभी सदस्य और पदाधिकारी इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं।

