रायपुर स्टेशन पर आरक्षण केंद्र की दोपहिया पार्किंग होगी शिफ्ट:एक्सप्रेस-वे के पास मिलेगी दोपहिया-चारपहिया की पार्किंग, गुढ़ियारी और गेट नंबर-1 के पास भी रहेगी पार्किंग

रायपुर स्टेशन पर आरक्षण केंद्र की दोपहिया पार्किंग होगी शिफ्ट:एक्सप्रेस-वे के पास मिलेगी दोपहिया-चारपहिया की पार्किंग, गुढ़ियारी और गेट नंबर-1 के पास भी रहेगी पार्किंग

रायपुर रेलवे स्टेशन के शहर साइड में आरक्षण केंद्र के पास बनी दोपहिया पार्किंग को जल्द ही स्थानांतरित किया जाएगा। स्टेशन के पुनर्विकास और निर्माण कार्य के चलते यह पार्किंग खाली की जा रही है। यात्रियों के लिए एक्सप्रेस-वे के पास दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गुढ़ियारी की तरफ भी पार्किंग की व्यवस्था है, जबकि शहर साइड में गेट नंबर-1 के पास प्रीमियम दरों पर पार्किंग उपलब्ध है। दोपहिया वाहन के लिए 2 घंटे तक ₹10, 2 से 6 घंटे ₹15, 6 से 12 घंटे ₹20 और 12 से 24 घंटे ₹30 शुल्क लगेगा। 24 घंटे से अधिक या प्रतिदिन के लिए ₹40 और मासिक पार्किंग के लिए ₹600 देना होगा। इन दरों में जीएसटी शामिल है। साइकिल के लिए 2 घंटे तक ₹5, 2 से 6 घंटे ₹5, 6 से 12 घंटे ₹10, 12 से 24 घंटे ₹15, प्रतिदिन ₹20 और मासिक पार्किंग ₹300 निर्धारित है। चारपहिया के लिए 20 से 70 रुपए तक शुल्क चारपहिया वाहनों के लिए 2 घंटे तक ₹20, 2 से 6 घंटे ₹30, 6 से 12 घंटे ₹40 और 12 से 24 घंटे ₹60 पार्किंग शुल्क निर्धारित है। 24 घंटे से अधिक या प्रतिदिन के लिए ₹70 शुल्क देना होगा। वाहन पार्क करने के बाद यात्रियों को दी गई रसीद संभालकर रखने की सलाह रेलवे ने दी है। निर्धारित शुल्क से अधिक भुगतान से बचने के लिए रसीद जरूर लें। स्टेशन परिसर में कहीं भी वाहन खड़ा न करें पार्किंग स्थल बदलने के बाद यात्रियों को अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करने होंगे। स्टेशन परिसर या किसी अनधिकृत जगह पर वाहन खड़ा करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि पार्किंग के लिए लगाए गए संकेतकों और दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि स्टेशन आने-जाने में परेशानी न हो। परेशानी होने पर 139 या रेल मदद से करें शिकायत पार्किंग को लेकर किसी तरह की परेशानी होने पर यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139, रेल वन ऐप के रेल मदद विकल्प, पार्किंग कर्मचारी या रेलवे स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं। रेलवे प्रशासन के मुताबिक स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के दौरान यात्रियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पार्किंग स्थल बदलने के बाद यात्रियों को नई निर्धारित जगह का ही उपयोग करना होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *