जंगल सखनी में बाल मेला आयोजित:खेल सवालजवाब से बच्चों को सामाजिक जानकारी दी, मिठाइयां और पुरस्कार बांटे गए

जंगल सखनी में बाल मेला आयोजित:खेल सवालजवाब से बच्चों को सामाजिक जानकारी दी, मिठाइयां और पुरस्कार बांटे गए

गोरखपुर में भटहट ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल सखनी स्थित चंद्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में छात्रों को खेल खेल में सामाजिक ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई। बच्चों को अपने घर-परिवार और शिक्षकों से अपनी बात खुलकर कहने की बात समझाई गई। खेल, चार्ट पेपर और सवाल-जवाब के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में मिठाइयां और पुरस्कार बांटे गए। कार्यक्रम का संचालन एक एनजीओ के वरिष्ठ ब्लॉक समन्वयक महेंद्र कुमार ने किया। अंत में राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष डीके चौहान ने इस संस्था को सामाजिक कार्य करने पर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं रीमा यादव, करिश्मा कन्नौजिया, नेहा चौहान, सुप्रिया, सहतु यादव, सीपी चौहान, माखन सर और केके सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *