रायगढ़ के खरसिया में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, राष्ट्रपति के नाम SDM को सौंपा आवेदन

रायगढ़ के खरसिया में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, राष्ट्रपति के नाम SDM को सौंपा आवेदन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के खरसिया मंे कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, लोकतंत्र की गरिमा और आम मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम खरसिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। गुरुवार को खरसिया मदनपुर कांग्रेस कार्यालय से तहसील कार्यालय तक कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हाथों में कांग्रेस के झंडे और अलग-अलग नारों की तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, चुनाव बचाओ, देश बचाओ, वोट चोर गद्दी छोड़ और लोकतंत्र से खिलवाड़ करना बंद करो जैसे जमकर नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा व विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठे हैं। विशेष रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण व फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि किसी भी मतदाता के अधिकारों का हनन न हो और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बना रहे।
कांग्रेस ने उठाई निष्पक्ष चुनाव की मांग
खरसिया के कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों की निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ समीक्षा की जाए। साथ ही मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी उठाई। साथ ही निष्पक्ष चुनाव की मांग की। इस प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपस्थिति रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *