आयकर विभाग ने ‘स्वच्छता ही सेवा – 2026’ अभियान के तहत रानीसर तालाब परिसर में ‘स्वच्छ पर्यटन स्थल’ कार्यक्रम किया। इसमें नगर परिषद के सभापति मेघराज कल्ला मुख्य अतिथि और उपसभापति महेंद्र सोनी खास मेहमान थे। सफाई अभियान के दौरान आयकर विभाग के कर्मचारियों के साथ सभापति कल्ला और उपसभापति सोनी ने खुद झाड़ू लगाई। सभी ने मिलकर श्रमदान किया। तालाब को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे भी लगाए गए और उनकी देखभाल का तय किया गया। स्वच्छता की शपथ ली पीएम श्री राजकीय बालिका स्कूल की छात्राओं ने रंगोली बनाकर ‘स्वच्छ फलोदी’ का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश थानवी और शिक्षिका कल्पना शर्मा मौजूद थीं। शहर की कई संस्थाओं ने इसमें हिस्सा लिया, जिनमें टैक्स बार एसोसिएशन, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, वृक्ष मित्र टीम और भेरू मार्केट एसोसिएशन शामिल हैं। आयकर अधिकारी लक्ष्मीकांत बोहरा समेत कई कर्मचारियों ने भी भाग लिया। सभी ने स्वच्छता की शपथ ली।

