बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर सोमवार को किशनगंज शहर स्थित अंबेडकर टाउन हॉल परिसर में जिले के राजस्व अमीनों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया। धरना कार्यक्रम में जिले के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में राजस्व अमीन शामिल हुए और सरकार व विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। धरना को संबोधित करते हुए जिला अमीन संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि 15 मई 2026 को बिहार राजस्व अमीन संघ के शिष्टमंडल और विभागीय अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में राजस्व अमीन संवर्ग की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई थी। उस दौरान विभाग ने मांगों के संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद अब तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग उन्होंने कहा कि विभागीय उदासीनता के कारण राज्यभर के राजस्व अमीनों में गहरा असंतोष और क्षोभ व्याप्त है। संघ लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसी के विरोध में बिहार राजस्व अमीन संघ के पत्रांक-21, दिनांक 24 सितंबर 2026 के आलोक में राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय स्तर पर यह धरना आयोजित किया गया। धरना के दौरान वक्ताओं ने सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने, सेवा शर्तों में सुधार, पदोन्नति, वेतन विसंगतियों के निराकरण सहित अन्य मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग की। 10 सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में संघ की ओर से जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में राजस्व अमीनों की 10 सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई। धरना स्थल पर पूरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन चलता रहा और प्रतिभागियों ने एकजुटता के साथ अपनी आवाज बुलंद की। बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर सोमवार को किशनगंज शहर स्थित अंबेडकर टाउन हॉल परिसर में जिले के राजस्व अमीनों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया। धरना कार्यक्रम में जिले के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में राजस्व अमीन शामिल हुए और सरकार व विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। धरना को संबोधित करते हुए जिला अमीन संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि 15 मई 2026 को बिहार राजस्व अमीन संघ के शिष्टमंडल और विभागीय अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में राजस्व अमीन संवर्ग की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई थी। उस दौरान विभाग ने मांगों के संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद अब तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग उन्होंने कहा कि विभागीय उदासीनता के कारण राज्यभर के राजस्व अमीनों में गहरा असंतोष और क्षोभ व्याप्त है। संघ लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसी के विरोध में बिहार राजस्व अमीन संघ के पत्रांक-21, दिनांक 24 सितंबर 2026 के आलोक में राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय स्तर पर यह धरना आयोजित किया गया। धरना के दौरान वक्ताओं ने सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने, सेवा शर्तों में सुधार, पदोन्नति, वेतन विसंगतियों के निराकरण सहित अन्य मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग की। 10 सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में संघ की ओर से जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में राजस्व अमीनों की 10 सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई। धरना स्थल पर पूरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन चलता रहा और प्रतिभागियों ने एकजुटता के साथ अपनी आवाज बुलंद की।

