राजस्थान में कौन लड़ सकता है सरपंच-पंच चुनाव, जानें नई योग्यता और हर महीने मिलने वाली ‘सैलेरी’

राजस्थान में कौन लड़ सकता है सरपंच-पंच चुनाव, जानें नई योग्यता और हर महीने मिलने वाली ‘सैलेरी’

Rajasthan Sarpanch And Ward Ward Panch Election Eligibility: राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में चौपालों से लेकर चाय की थड़ियों तक, हर जगह सरपंच चुनाव और भावी प्रत्याशियों के सामाजिक व जातिगत समीकरणों की चर्चा है। प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क तेज कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार का दौर जोर-शोर से जारी है। अगर आप भी सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव लड़ना चाहते हैं तो जान लीजिए चुनाव लड़ने के लिए क्या योग्यता है।

राजस्थान में सरपंच चुनाव के लिए क्या है योग्यता

  • राजस्थान सरपंच चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। चुनाव लड़के लिए अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।
  • सरपंच चुनाव लड़ने के लिए किसी शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है। यानी अनपढ़ भी सरपंच चुनाव में अपना भाग्य आजमा सकता है।
  • सरपंच चुनाव लड़ने इच्छुक शख्स का नाम उस ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में होना चाहिए।
  • सरपंच चुनाव लड़के वाले के घर में चालू हालत वाला शौचालय होना चाहिए। जांच में घर में शौचालय नहीं मिलने पर नामांकन पर आपत्ति हो सकती है।
  • दो से अधिक संतान होने पर चुनाव लड़ने की पुरानी पाबंदी भी समाप्त हो चुकी है। यानी अब दो से अधिक संतान होने पर भी सरपंच चुनाव लड़ा जा सकता है।
  • लाभ के पद पर रहने वाले, सरकारी सेवा में कार्यरत और पंचायती राज संस्थाओं के कर्मचारी सरपंच पद ​का चुनाव नहीं लड़ सकते। कोई गंभीर आपराधिक मुकदमा न हो।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर केवल उसी श्रेणी का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। इसी तरह महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर केवल महिला ही चुनाव लड़ सकती है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार सामान्य (अनारक्षित) सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं।
  • सरपंच पद के लिए फॉर्म-4 में नामांकन किया जाता है। नामांकन के साथ उम्मीदवार को व्यक्तिगत जानकारी और जरूरी घोषणाएं भी देनी होंगी।
  • सरपंच चुनाव में कोई भी उम्मीदवार एक लाख रुपए तक की राशि चुनाव प्रचार पर खर्च कर सकता है।
  • सरपंच पद के लिए सामान्य उम्मीदवार के लिए 500 रुपए जमानत राशि है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला प्रत्याशी के लिए 250 रुपए निर्धारित हैं। कुल वैध पड़े मतों (वोट) का 1/6 हिस्से से कम मत हासिल करने पर जमानत राशि जब्त होती है।
  • सरपंच चुनाव के लिए मतदान ईवीएम की जगह बैलेट बॉक्स से होगा। मतदान के बाद उसी दिन चुनाव संपन्न होने के बाद वोटों की गिनती होगी और सबसे अधिक वोट पाने वाला उम्मीदवार उस गांव का सरपंच बनेगा।

वार्ड पंच का चुनाव लड़ने के लिए क्या है योग्यता

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • वार्ड पंच चुनाव चुनाव के लिए जमानत राशि नहीं ली जाती।
  • प्रत्याशी का नाम संबंधित ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में होना अनिवार्य है। वह उस ग्राम पंचायत के किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकता है।
  • चुनाव लड़ने के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य नहीं है। अनपढ़ या केवल साक्षर व्यक्ति भी चुनाव लड़ सकता है।
  • दो से अधिक संतान होने पर भी उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते हैं, इस पुरानी अयोग्यता को इस बार हटा दिया गया है।
  • उम्मीदवार के घर में एक पक्का व कार्यशील शौचालय होना अनिवार्य है और इसका स्व-घोषणा पत्र देना होता है।
  • उम्मीदवार किसी भी सरकारी नौकरी या लाभ के पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए। कोई गंभीर आपराधिक मुकदमा नहीं होना चाहिए।
  • कोई भी उम्मीदवार एक से ज़्यादा वार्ड से चुनाव नहीं लड़ सकता और न ही सरपंच का चुनाव लड़ते हुए पंच का चुनाव लड़ सकते।
  • यदि वार्ड की सीट अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है, तो उम्मीदवार के पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया वैध जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

Sarpanch salary in Rajasthan: राजस्थान में सरपंच और वार्ड पंच को कितनी ‘सैलरी’ मिलती है

राजस्थान में सरपंच को वर्तमान में 7,347 रुपए प्रति माह का तय मानदेय दिया जाता है। ग्राम पंचायत की बैठक के लिए किसी तरह का कोई भत्ता सरपंच को नहीं मिलता। वार्ड पंच ​के लिए किसी तरह के मासिक फिक्स वेतन या मानदेय का प्रावधान नहीं है। केवल ग्राम पंचायत की आधिकारिक बैठकों में शामिल होने पर 276 रुपए प्रति बैठक भत्ता दिया जाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *