राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन की पदोन्नति-वेतनमान बढ़ाने की मांग:पदोन्नति का अनुपात सुधारने का भी उठाया मुद्दा, सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन की पदोन्नति-वेतनमान बढ़ाने की मांग:पदोन्नति का अनुपात सुधारने का भी उठाया मुद्दा, सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

प्रतापगढ़ में राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन की ओर से लेखा सेवा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष रामसिंह मीणा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। कनिष्ठ लेखाकार का पे-मैट्रिक्स लेवल बढ़ाने की मांग एसोसिएशन ने ज्ञापन में कनिष्ठ लेखाकार का पे मैट्रिक्स लेवल बढ़ाने की मांग रखी। इसके साथ ही लेखा संवर्ग में द्विस्तरीय व्यवस्था लागू करने और अधीनस्थ लेखा सेवा से राज्य लेखा सेवा में पदोन्नति का अनुपात 80:20 करने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने पदोन्नति में अनुभव संबंधी छूट को स्थायी रूप से लागू करने की मांग भी रखी। वहीं, सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-द्वितीय के पद को राजपत्रित करने की मांग को भी ज्ञापन में शामिल किया गया। पुरानी मांगों पर जल्द निर्णय की मांग एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि लेखा सेवा कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार को कर्मचारियों से जुड़े इन मुद्दों पर जल्द निर्णय लेना चाहिए, ताकि संवर्ग से जुड़े कर्मचारियों को राहत मिल सके। सहायक लेखाधिकारी और कनिष्ठ लेखाकार रहे मौजूद ज्ञापन देने के दौरान राजकुमार गर्ग, महिपाल खराड़ी, प्रदीप भगोरा, चंदा कुमावत, रौनक टांक, दिनेश मीणा, अनिल मीणा, शिवलाल मीणा, हितेश बाथरा, हरिओम पाटीदार, शांतिलाल मीणा, दिव्या वैष्णव और कुसुमलता मीणा सहित सहायक लेखाधिकारी और कनिष्ठ लेखाकार मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *