राजसमंद में निकाय चुनाव से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:राजनगर, कांकरोली और धोइंदा में मतदान केंद्रों पर देखी सुरक्षा व्यवस्था

राजसमंद में निकाय चुनाव से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:राजनगर, कांकरोली और धोइंदा में मतदान केंद्रों पर देखी सुरक्षा व्यवस्था

राजसमंद में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जिला पुलिस ने राजनगर, कांकरोली और धोइंदा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने संवेदनशील इलाकों और मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में डीएसपी नेत्रपाल सिंह, कांकरोली थाना इंचार्ज सरोज बैरवा और राजनगर थाना इंचार्ज ओंकार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने अलग-अलग क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों और मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने आमजन से बिना किसी डर के मतदान करने की अपील भी की। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस मुस्तैद राजसमंद पुलिस ने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नजर बनाए रखेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *