राजनगर में सड़कों पर पानी और गड्ढे:दर्जनभर ई-रिक्शा-ऑटो पलटे; 100 मीटर तक चलना मुश्किल, कई यात्री घायल

राजनगर में सड़कों पर पानी और गड्ढे:दर्जनभर ई-रिक्शा-ऑटो पलटे; 100 मीटर तक चलना मुश्किल, कई यात्री घायल

राजनगर (मधुबनी) में प्रमुख सड़कों की हालत खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और जलजमाव है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अब तक करीब दर्जनभर ई-रिक्शा और ऑटो पलट चुके हैं। इनमें कई यात्री घायल हुए हैं। आमादा-हरिनगर मुख्य सड़क पर अमला टोली ट्रांसफार्मर के पास सड़क धंस गई है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गंज चौक से कोठी हाट, परिहारपुर मुख्य पुल, बेलहवार दुर्गा मंदिर और मस्जिद के पास भी सड़क पर पानी जमा रहता है। नरकटिया रेलवे गुमटी से रांटी चौक के बीच हनुमान मंदिर-शेख टोली के पास करीब 100 मीटर तक सड़क पर पानी और गड्ढे हैं। बरसात में गड्ढे नहीं दिखते, हादसे का खतरा जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला राजनगर-मधुबनी मुख्य मार्ग भी जगह-जगह खराब है। लोगों का कहना है कि जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कें लगातार खराब हो रही हैं। बारिश के दौरान पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। सड़क बनाने के नाम पर दुकानें हटाईं, फिर भी सुधार नहीं स्थानीय निवासी धैर्यकांत झा ने बताया कि सड़क बनाने के नाम पर कई छोटी दुकानें हटाई गईं, लेकिन सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। गड्ढों में टूटे ईंट के टुकड़े डालकर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। इससे वाहनों के फिसलने का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने मरम्मत और जल निकासी की मांग की ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सभी जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही जल निकासी की स्थायी व्यवस्था और दुर्घटना वाले स्थानों पर तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क की समस्या को लेकर आंदोलन किया जाएगा। राजनगर (मधुबनी) में प्रमुख सड़कों की हालत खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और जलजमाव है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अब तक करीब दर्जनभर ई-रिक्शा और ऑटो पलट चुके हैं। इनमें कई यात्री घायल हुए हैं। आमादा-हरिनगर मुख्य सड़क पर अमला टोली ट्रांसफार्मर के पास सड़क धंस गई है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गंज चौक से कोठी हाट, परिहारपुर मुख्य पुल, बेलहवार दुर्गा मंदिर और मस्जिद के पास भी सड़क पर पानी जमा रहता है। नरकटिया रेलवे गुमटी से रांटी चौक के बीच हनुमान मंदिर-शेख टोली के पास करीब 100 मीटर तक सड़क पर पानी और गड्ढे हैं। बरसात में गड्ढे नहीं दिखते, हादसे का खतरा जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला राजनगर-मधुबनी मुख्य मार्ग भी जगह-जगह खराब है। लोगों का कहना है कि जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कें लगातार खराब हो रही हैं। बारिश के दौरान पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। सड़क बनाने के नाम पर दुकानें हटाईं, फिर भी सुधार नहीं स्थानीय निवासी धैर्यकांत झा ने बताया कि सड़क बनाने के नाम पर कई छोटी दुकानें हटाई गईं, लेकिन सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। गड्ढों में टूटे ईंट के टुकड़े डालकर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। इससे वाहनों के फिसलने का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने मरम्मत और जल निकासी की मांग की ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सभी जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही जल निकासी की स्थायी व्यवस्था और दुर्घटना वाले स्थानों पर तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क की समस्या को लेकर आंदोलन किया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *