पटना में 23 सितंबर को जन सुराज और पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव को गोली मारी गई थी। पुलिस ने मास्टरमाइंड शंकर राय को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल 2 शूटर्स को भी पकड़ा है। मंगलवार शाम पटना सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी मामले का खुलासा करेंगी। सूत्रों की माने तो अनिल राय की हत्या के लिए 15 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। इसमें से 5 लाख रुपए आरोपियों को मिल चुके थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगा रही है। अनिल यादव और शंकर राय एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों के बीच चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार शंकर राय ने राहुल साहनी उर्फ नीरज से संपर्क किया था। इसके बाद राहुल ने पूरी साजिश रची। गोलीबारा में अनिल घायल हो गए थे। इससे पहले 4 गिरफ्तार हो चुके हैं। बाइक-ऑटो से पहुंचे थे शूटर जांच में सामने आया कि एक शूटर बाइक से सीधे घटनास्थल पहुंचा था। वहीं, राहुल के कहने पर उसके स्टाफ चंदन ने 2 अन्य शूटरों को ऑटो से भेजा। ऑटो चालक शम्भू ने दोनों को मंदिर के पास उतार दिया। इसके बाद दोनों कुछ दूर पैदल चले और फिर चोरी की बाइक से घटनास्थल तक पहुंचे। वारदात में राहुल के भाई अमित ने भी सहयोग किया था। पुलिस के मुताबिक, राहुल राजीवनगर रोड नंबर-20 में पहले ठेला लगाता था। वर्तमान में वह पूजा-पाठ से जुड़ी मिट्टी की दुकान चलाता है। चंदन उसके यहां स्टाफ के रूप में काम करता है।
पिस्टल, कट्टा और ऑटो पुलिस ने किए जब्त राहुल साहनी उर्फ नीरज का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ आठ से अधिक मामले दर्ज हैं। चंदन भी पूर्व में शूटर रह चुका है। 2012 से राहुल अपराध की दुनिया में सक्रिय बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल, कट्टा और ऑटो बरामद कर लिया है। फरार शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 14 राउंड फायरिंग हुई थी, घायल का चल रहा इलाज बता दें कि पटना में वार्ड 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति और पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अपराधियों ने करीब 14 राउंड फायरिंग की। मौके से 8 खोखे भी मिले थे। वारदात के बाद हथियार लहराते भागे वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है, जहां एक बाइक पर 3 अपराधी दिख रहे हैं। 2 के हाथ में पिस्टल है, जिससे फायरिंग की गई। बाइक सवार 3 शूटर पहुंचे। 2 शूटर अंदर घुसे। एक बाहर खड़ा रहा। हमलावरों की तस्वीर बेसमेंट के सीसीटीवी में कैद हो गई। अनिल कुमार यादव को करीब से गोली मारने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग गए। ये इलाका काफी रिहायशी है। अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर गर्ल्स हॉस्टल है। घटना के बाद बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी भी अस्पताल पहुंचे। अनिल यादव को 5 गोली लगी थी पूर्व वार्ड पार्षद अनिल कुमार यादव को 5 गोली लगी हैं। 5 गोलियों में 2 हाथ, 2 पैर और 1 कमर में लगी है। पहले उन्हें उदयान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदांता रेफर किया गया था, जहां इलाज जारी है। पटना में 23 सितंबर को जन सुराज और पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव को गोली मारी गई थी। पुलिस ने मास्टरमाइंड शंकर राय को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल 2 शूटर्स को भी पकड़ा है। मंगलवार शाम पटना सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी मामले का खुलासा करेंगी। सूत्रों की माने तो अनिल राय की हत्या के लिए 15 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। इसमें से 5 लाख रुपए आरोपियों को मिल चुके थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगा रही है। अनिल यादव और शंकर राय एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों के बीच चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार शंकर राय ने राहुल साहनी उर्फ नीरज से संपर्क किया था। इसके बाद राहुल ने पूरी साजिश रची। गोलीबारा में अनिल घायल हो गए थे। इससे पहले 4 गिरफ्तार हो चुके हैं। बाइक-ऑटो से पहुंचे थे शूटर जांच में सामने आया कि एक शूटर बाइक से सीधे घटनास्थल पहुंचा था। वहीं, राहुल के कहने पर उसके स्टाफ चंदन ने 2 अन्य शूटरों को ऑटो से भेजा। ऑटो चालक शम्भू ने दोनों को मंदिर के पास उतार दिया। इसके बाद दोनों कुछ दूर पैदल चले और फिर चोरी की बाइक से घटनास्थल तक पहुंचे। वारदात में राहुल के भाई अमित ने भी सहयोग किया था। पुलिस के मुताबिक, राहुल राजीवनगर रोड नंबर-20 में पहले ठेला लगाता था। वर्तमान में वह पूजा-पाठ से जुड़ी मिट्टी की दुकान चलाता है। चंदन उसके यहां स्टाफ के रूप में काम करता है।
पिस्टल, कट्टा और ऑटो पुलिस ने किए जब्त राहुल साहनी उर्फ नीरज का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ आठ से अधिक मामले दर्ज हैं। चंदन भी पूर्व में शूटर रह चुका है। 2012 से राहुल अपराध की दुनिया में सक्रिय बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल, कट्टा और ऑटो बरामद कर लिया है। फरार शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 14 राउंड फायरिंग हुई थी, घायल का चल रहा इलाज बता दें कि पटना में वार्ड 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति और पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अपराधियों ने करीब 14 राउंड फायरिंग की। मौके से 8 खोखे भी मिले थे। वारदात के बाद हथियार लहराते भागे वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है, जहां एक बाइक पर 3 अपराधी दिख रहे हैं। 2 के हाथ में पिस्टल है, जिससे फायरिंग की गई। बाइक सवार 3 शूटर पहुंचे। 2 शूटर अंदर घुसे। एक बाहर खड़ा रहा। हमलावरों की तस्वीर बेसमेंट के सीसीटीवी में कैद हो गई। अनिल कुमार यादव को करीब से गोली मारने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग गए। ये इलाका काफी रिहायशी है। अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर गर्ल्स हॉस्टल है। घटना के बाद बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी भी अस्पताल पहुंचे। अनिल यादव को 5 गोली लगी थी पूर्व वार्ड पार्षद अनिल कुमार यादव को 5 गोली लगी हैं। 5 गोलियों में 2 हाथ, 2 पैर और 1 कमर में लगी है। पहले उन्हें उदयान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदांता रेफर किया गया था, जहां इलाज जारी है।

