Prahaar song Mumbai Sapno Ka Samandar out: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और अभिनेत्री वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की आने वाली मच अवेटेड फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए इसका एक नया गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम ‘मुंबई सपनों का समंदर’ (Mumbai Sapno Ka Samandar) है, जो अपने अनूठे म्यूजिकल कोलेबोरेशन के चलते सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस गाने में रैपर एमीवे बंटाई के साथ सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) ने पहली बार रैप किया है।
सुनिधि चौहान का दिखा नया अवतार
फिल्म प्रहार का पहला गाना रिलीज हो चुका है। यह गाना अपने आप में बेहद खास है क्योंकि इसमें हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका सुनिधि चौहान को एक बिल्कुल नए और अनोखे अवतार में रैप करते हुए देखा जा सकता है। एमीवे बंटाई और सुनिधि चौहान का यह म्यूजिकल कोलेबोरेशन संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ा सरप्राइज है।
गाने के बारे में बात करते हुए एमीवे बंटाई ने एक बयान में कहा कि ‘मुंबई सपनों का समंदर’ एक बेहद खास ट्रैक है, जो रैप की असली स्पिरिट और अलग-अलग म्यूजिकल एनर्जी को एक मंच पर लेकर आता है। सुनिधि चौहान के साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा और उनके द्वारा रैप का यह नया अंदाज इस ट्रैक को एक फ्रेश और एनर्जेटिक वाइब देता है।
मुंबई के कभी हार न मानने वाले जज़्बे को समर्पित है गाना
प्रहार का यह गाना मुख्य रूप से सपनों के शहर मुंबई और वहां की चुनौतियों से पार पाने की काबिलियत को दिखाता है। मुंबई एक ऐसा शहर है जो लंबे समय से उन अनगिनत लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहा है जो अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते हैं और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर यहां आते हैं।
गाना ‘मुंबई सपनों का समंदर’ ठीक इसी भावना को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अविनाश अरुण धावरे द्वारा निर्देशित यह फिल्म देश के जाने-माने वकील उज्ज्वल निकम के जीवन और संघर्षों पर आधारित है। साथ ही उनके द्वारा लड़े गए आतंकी अजमल कसाब के केस पर भी फोकस किया गया है। फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म आने वाली 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

