रतलाम मंडल से दो स्पेशल ट्रेनें अब साप्ताहिक, नियमित चलेंगी:उधना-प्रयागराज अमृत भारत एक्सप्रेस बनी, बांद्रा-बीकानेर भी रेगुलर

रतलाम मंडल से दो स्पेशल ट्रेनें अब साप्ताहिक, नियमित चलेंगी:उधना-प्रयागराज अमृत भारत एक्सप्रेस बनी, बांद्रा-बीकानेर भी रेगुलर

रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों को साप्ताहिक स्पेशल के रूप में नियमित चलाने का फैसला लिया है। उधना-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में साप्ताहिक नियमित किया है। इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल ट्रेन भी वीकली नियमित के रूप में चलेगी। दोनों ट्रेनों का रतलाम रेल मंडल के रतलाम, नागदा में स्टॉपेज है। वीकली स्पेशल के रूप में चलाने पर यात्रियों को फायदा मिलेगा। ट्रेन संख्या 04126/04125 उधना- प्रयागराज स्‍पेशल को नियमित किया है। यह नियमित सेवा संशोधित ट्रेन संख्या 20438/20437 उधना- प्रयागराज साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। ट्रेन संख्या 20438 उधना- प्रयागराज स्‍पेशल एक्सप्रेस की नियमित सेवा 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को उधना 6.45 बजे से चलेगी। रतलाम में (12.40/12:50 मंगलवार), होते हुए अगले दिन 07.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 20437 प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस 24 अगस्त से प्रत्येक सोमवार को प्रयागराज से 5.20 बजे चलेगी। रतलाम (21.45/21.55 सोमवार) होते हुए अगले दिन 04.05 बजे उधना पहुंचेगी। यहां रहेगा स्टॉपेज यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, इटावा, गोविन्‍दपुरी तथा फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर वीकली एक्सप्रेस यहां रहेगा स्टॉपेज यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रींगस, सीकर, लछमनगढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, चूरू, रतनगढ़, राजलदेसर और श्री डूंगरगढ़ स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *