अवैध टोपीदार बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार:बिना लाइसेंस रख रखी थी, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

अवैध टोपीदार बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार:बिना लाइसेंस रख रखी थी, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

जैसलमेर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और इस्तेमाल को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशों के बाद पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाबला गांव से एक युवक को अवैध बंदूक के साथ पकड़ा है। सदर थानाधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने दबिश देकर प्रेमाराम (28) पुत्र किशनाराम भील, निवासी डाबला को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध टोपीदार बंदूक जब्त की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अवैध हथियार कहां से लाया इसकी पड़ताल लगातार की जा रही है। टीम ने दबिश देकर पकड़ा सदर थानाधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम को सूचना मिली थी कि डाबला गांव क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमाराम (28) पुत्र किशनाराम भील, निवासी डाबला को घेरकर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से बिना लाइसेंस की अवैध टोपीदार बंदूक बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत बंदूक को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोर्ट में पेश कर आगे की जांच करेगी पुलिस सदर पुलिस थाने में आरोपी प्रेमाराम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को न्यायालय (कोर्ट) में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह अवैध बंदूक कहां से लाया था और इसका क्या इस्तेमाल करने वाला था। मामले में आगे की विस्तृत जांच जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में सदर थानाधिकारी महेंद्र कुमार के साथ उप-निरीक्षक (ASI) जगदीशदान, कांस्टेबल पप्पूराम, मुकेश जयपाल, अनोपसिंह, नरपतसिंह और शंकरलाल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *