रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त:मैहर से खाते में 1750 रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम; 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ

रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त:मैहर से खाते में 1750 रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम; 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। हर महीने मिलने वाली 1500 रुपए की किस्त के साथ यह राशि जुड़ने से 19 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1750 रुपए पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 35 हजार महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। रक्षाबंधन पर लगातार चौथे साल 250 रुपए जून 2023 में शुरू हुई इस योजना के तहत राज्य सरकार रक्षाबंधन पर 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दे रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को मैहर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक से कुल 2148 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं के साथ उज्ज्वला योजना का लाभ लेने वाली पात्र महिलाओं को भी 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। सरकार पर 313 करोड़ रुपए का भार योजना के तहत हर महीने नियमित किस्त जारी की जाती है। जुलाई में भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 38वीं किस्त के रूप में 1835 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। इस बार 250 रुपए अतिरिक्त देने के कारण कुल 2148 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे राज्य सरकार पर 313 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *