मुरादाबाद में आदमखोर तेंदुए ने महिला को मारा:पशुओं के लिए चारा लेने खेतों पर गई थी महिला; वन विभाग की टीम पर पत्थरबाजी

मुरादाबाद में आदमखोर तेंदुए ने महिला को मारा:पशुओं के लिए चारा लेने खेतों पर गई थी महिला; वन विभाग की टीम पर पत्थरबाजी

मुरादाबाद में आदमखोर हुए तेंदुए ने मंगलवार को एक और महिला को मार डाला। खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला पर के गले पर तेंदुए ने झपट्टा मारा और फिर ईख के खेत में खींच ले गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में गुस्सा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर पथराव कर दिया है।
घटना ठाकुरद्वारा कोतवाली के गांव बलिया बहापुर की है। करीब 55 साल की ब्रह्मो देवी खेत पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। तभी तेंदुए ने उन्हें अपना शिकार बनाया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।
तेंदुए के हमले में पिछले 15 दिन में मुरादाबाद में 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है। जबकि 10 से अधिक किसान घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक है।
देखिए ये तस्वीरें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *