रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गाजियाबाद में 3 दिन डायवर्जन रहेगा। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के डायवर्जन का प्लान जारी किया है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसन ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद व आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों से आम लोगों के आवागमन को लेकर दिल्ली की तरफ से प्रमुख वाहनों का अधिक दबाव रहता है। गाजियाबाद में 26 अगस्त की सुबह 8 बजे 28 अगस्त की रात 8 बजे तक यह डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। यातायात व्यवस्था व वैकल्पिक मार्ग सामान्य यातायात (सभी प्रकार के सवारी वाहन) गाजियाबाद व दिल्ली की ओर से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली लखनऊ की ओर जाने वाले सभी सामान्य वाहन चालक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए एनएच-9 अथवा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का प्रयोग करें। सभी प्रकार के मालवाहक वाहन गाजियाबाद एवं दिल्ली की ओर से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली लखनऊ की ओर जाने वाले सभी प्रकार के मालवाहक वाहन के अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली लखनऊ की ओर जाने के लिए मात्र दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे व अथवा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। NH-9 पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबन्धित रहेगा। यातायात पुलिस की विशेष अपील रक्षाबंधन के इस पवित्र पर्व पर आपका सफर सुरक्षित और सुखद रहे, यही हमारी प्राथमिकता है। कृपया यात्रा पर निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों का ध्यान रखें और निर्धारित डायवर्जन प्लान का ही पालन करें। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अनावश्यक रूप से सड़कों पर वाहन पार्क न करें तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन कर पुलिस बल का सहयोग करें।

