यूभीके कॉलेज में 22 कॉलेज की टीमें कबड्डी में भिड़ेंगी:तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का विधानसभा उपाध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

यूभीके कॉलेज में 22 कॉलेज की टीमें कबड्डी में भिड़ेंगी:तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का विधानसभा उपाध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

मधेपुरा के यूभीके कॉलेज कड़ामा में 28 सितंबर से तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू होगी। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) की इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की कुल 22 टीमें 30 सितंबर तक हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के लिए कड़ामा कॉलेज को चुना गया है। बीएनएमयू क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डॉ. अबुल फजल और सहायक निदेशक डॉ. जैनेंद्र कुमार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, खेल मैदान और खाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। उद्घाटन समारोह कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. अमरेंद्र झा की अध्यक्षता में होगा। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, श्रीकृष्ण विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक कुमार, एसडीएम पंकज कुमार घोष, एसडीपीओ पवन कुमार सिंह और जिला खेल पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी इसमें शामिल होंगी। पुरुष वर्ग में 14 टीमें खेलेंगी: एमएलटी कॉलेज सहरसा, एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा, एमएचएम कॉलेज सोनवर्षा, टीपी कॉलेज मधेपुरा, सीएम साइंस कॉलेज मधेपुरा, श्रीकृष्ण डिग्री इवनिंग कॉलेज उदाकिशुनगंज, हरिहर साहा कॉलेज उदाकिशुनगंज, बीएनएमवी कॉलेज साहूगढ़, एचपीएस कॉलेज निर्मली, मधेपुरा कॉलेज, कमला राणा साइंस कॉलेज सपरदह, इवनिंग कॉलेज मधेपुरा, एलएन कॉलेज बनगांव और यूभीके कॉलेज कड़ामा। महिला वर्ग में आठ टीमें मैदान में उतरेंगी: एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा, ललित नारायण मिश्रा स्मारक कॉलेज वीरपुर, एमएचएम कॉलेज सोनवर्षा, टीपी कॉलेज मधेपुरा, हरिहर साहा कॉलेज उदाकिशुनगंज, पीएस कॉलेज मधेपुरा, विमेंस कॉलेज मधेपुरा और यूभीके कॉलेज कड़ामा। मधेपुरा के यूभीके कॉलेज कड़ामा में 28 सितंबर से तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू होगी। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) की इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की कुल 22 टीमें 30 सितंबर तक हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के लिए कड़ामा कॉलेज को चुना गया है। बीएनएमयू क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डॉ. अबुल फजल और सहायक निदेशक डॉ. जैनेंद्र कुमार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, खेल मैदान और खाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। उद्घाटन समारोह कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. अमरेंद्र झा की अध्यक्षता में होगा। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, श्रीकृष्ण विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक कुमार, एसडीएम पंकज कुमार घोष, एसडीपीओ पवन कुमार सिंह और जिला खेल पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी इसमें शामिल होंगी। पुरुष वर्ग में 14 टीमें खेलेंगी: एमएलटी कॉलेज सहरसा, एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा, एमएचएम कॉलेज सोनवर्षा, टीपी कॉलेज मधेपुरा, सीएम साइंस कॉलेज मधेपुरा, श्रीकृष्ण डिग्री इवनिंग कॉलेज उदाकिशुनगंज, हरिहर साहा कॉलेज उदाकिशुनगंज, बीएनएमवी कॉलेज साहूगढ़, एचपीएस कॉलेज निर्मली, मधेपुरा कॉलेज, कमला राणा साइंस कॉलेज सपरदह, इवनिंग कॉलेज मधेपुरा, एलएन कॉलेज बनगांव और यूभीके कॉलेज कड़ामा। महिला वर्ग में आठ टीमें मैदान में उतरेंगी: एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा, ललित नारायण मिश्रा स्मारक कॉलेज वीरपुर, एमएचएम कॉलेज सोनवर्षा, टीपी कॉलेज मधेपुरा, हरिहर साहा कॉलेज उदाकिशुनगंज, पीएस कॉलेज मधेपुरा, विमेंस कॉलेज मधेपुरा और यूभीके कॉलेज कड़ामा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *