बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला तिलकाफर गांव निवासी मोहरील लैया का शव रविवार को मेहरपुर के एक खेत में मिला। वह पिछले चार दिन से लापता थे और मछली पकड़ने का काम करते थे। परिजन अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार को ग्रामीणों ने मेहरपुर के खेत में उनका शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर टाउन थानाध्यक्ष सुधीर कुमार और एसआई विजय कुमार बिजेता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला तिलकाफर गांव निवासी मोहरील लैया का शव रविवार को मेहरपुर के एक खेत में मिला। वह पिछले चार दिन से लापता थे और मछली पकड़ने का काम करते थे। परिजन अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार को ग्रामीणों ने मेहरपुर के खेत में उनका शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर टाउन थानाध्यक्ष सुधीर कुमार और एसआई विजय कुमार बिजेता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

