पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला कमेटी के चंदे को लेकर हुआ विवाद तीन लोगों की मौत की वजह बन गया। सोमवार रात दो गुटों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग में एक ही परिवार के दो सगे कारोबारी भाइयों और सड़क से गुजर रहे एक युवक की जान चली गई। वहीं, परिवार का एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पिछले कई साल से रामलीला कमेटी के चंदे का हिसाब मांगने को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

