कानपुर में सेवा संकल्प अभियान:जरूरतमंदों के इलाज के लिए सांसद ने समर्पित की मोबाइल मेडिकल वैन

कानपुर में सेवा संकल्प अभियान:जरूरतमंदों के इलाज के लिए सांसद ने समर्पित की मोबाइल मेडिकल वैन

कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद रमेश अवस्थी ने जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वर भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में निशुल्क मोबाइल मेडिकल वैन को जनता की सेवा के लिए समर्पित किया गया। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन के 25 वर्ष जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित किए हैं। इसी भावना के तहत मोबाइल मेडिकल वैन कानपुर लोकसभा क्षेत्र की मलिन बस्तियों में पहुंचकर गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। वैन में अनुभवी चिकित्सक जरूरतमंदों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श देंगे। इसके साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *