यूपी के रायबरेली में 10 गांव बाढ़ में घिरे:बिहार में 9 अक्टूबर तक बारिश के आसार, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बर्फबारी

यूपी के रायबरेली में 10 गांव बाढ़ में घिरे:बिहार में 9 अक्टूबर तक बारिश के आसार, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इसके चलते राज्य में मौसम फिर से बदल गया है। लखनऊ में गोमती नदी का अब भी उफान पर है। रायबरेली जिले में सई नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे करीब 10 गांव बाढ़ में घिर गए हैं। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से बंगाल की खाड़ी तक भी एक ट्रफ बना हुआ है। इन मौसमी सिस्टम से बिहार के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक की स्थिति बन रही है। 9 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक,राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने 8 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, मानसून ने गुरुवार को ओडिशा से विदाई शुरू कर दी। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अब तक राज्य के छह जिलों से मानसून विदा ले चुका है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *