यूपी की बड़ी खबरें:अयोध्या में महंत राजू दास बोले- निषाद समाज का अपमान नहीं किया, गलत प्रचारित किया जा रहा

यूपी की बड़ी खबरें:अयोध्या में महंत राजू दास बोले- निषाद समाज का अपमान नहीं किया, गलत प्रचारित किया जा रहा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत में मछली भोज को लेकर दिए गए अपने बयान पर महंत राजू दास ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा निषाद समाज का अपमान करने का नहीं था। टीवी डिबेट के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता के साथ हुई व्यक्तिगत बहस के संदर्भ में उन्होंने टिप्पणी की थी, जिसे सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। राजू दास ने कहा कि वह प्रभु राम के मित्र निषादराज के वंशजों का कभी अपमान नहीं कर सकते। उनका विवाद सिर्फ कांग्रेस प्रवक्ता से था, न कि निषाद समाज से। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर चल रहे अंशों के बजाय टीवी डिबेट का पूरा हिस्सा देखकर ही मामले पर अपनी राय बनाएं। पढ़िए पूरी खबर बरेली में भाजपा नेता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस को देखते ही फायरिंग करके भाग रहा था,जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली बरेली में भाजपा नेता सचिन कश्यप की हत्या के मुख्य आरोपी बाबू उर्फ रोहित को सोमवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। मुठभेड़ सुभाषनगर क्षेत्र के वंशीनगला में हुई। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सचिन हत्याकांड का आरोपी बाबू उर्फ रोहित श्मशान घाट मंदिर से सराय तलफी की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सराय तलफी रोड पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग कर दी और भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़िए पूरी खबर… प्रतापगढ़ में सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर 25 हजार का इनाम घोषित प्रतापगढ़ में पुलिस ने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप विश्वकर्मा पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। संदीप पर हत्या के प्रयास, मारपीट, पुलिस से नोकझोंक और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा है। मामला आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ विश्वकर्मा उर्फ मोनू की हत्या के बाद का है। सौरभ की 13 अगस्त की रात आपसी विवाद और रंजिश के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस में संदीप विश्वकर्मा ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। मामला लीलापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर सिंधौर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *