यूपीयूएमएस में तीन दिवसीय ORBIT Programme शुरू:इटावा में रोबोटिक सर्जरी की आधुनिक तकनीक पर डॉक्टरों को दिया गया प्रशिक्षण

इटावा। सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपी यूएमएस) में बुधवार दोपहर 12 बजे रोबोटिक सर्जरी को लेकर तीन दिवसीय ORBIT Programme का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय में समर्पित रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू करने की दिशा में चिकित्सकों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण देना रहा। इसमें विभिन्न विभागों के डॉक्टरों और सर्जिकल प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि उन्नत शल्य चिकित्सा तकनीकों को अपनाना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी में विशेषज्ञता विकसित होने से सैफई में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को और मजबूत किया जा सकेगा। सिमुलेटर पर कराया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में रोबोटिक सर्जरी सिमुलेटर के जरिए चिकित्सकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम, उपकरणों और सर्जिकल कंसोल के संचालन की जानकारी हासिल की। सिमुलेटेड वातावरण में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआती तकनीकों और जरूरी दक्षताओं का अभ्यास कराया गया। देखें, 5 तस्वीरें… छह विभागों के डॉक्टरों ने लिया हिस्सा ORBIT Programme में यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, ऑब्स्टेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, ईएनटी और सीटीवीएस विभागों के चिकित्सकों व सर्जिकल प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य भविष्य के लिए ऐसी विशेषज्ञ टीम तैयार करना है, जो रोबोटिक सर्जरी के संचालन और मरीजों के उपचार में सक्षम हो।
रोबोटिक सर्जरी सुविधा से मरीजों को मिलेगा लाभ विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ORBIT Programme रोबोटिक सर्जरी सेवाओं की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके जरिए चिकित्सकों और ऑपरेशन थिएटर से जुड़े कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक के लिए तैयार किया जा रहा है। सुविधा शुरू होने के बाद क्षेत्र के मरीजों को उन्नत और न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी का लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम डॉ. एसपी सिंह और डॉ. मुबाशिर अली खान के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। डॉ. सोमेंद्र पाल सिंह कार्यक्रम संयोजक, डॉ. अंकित सचान आयोजन सचिव और डॉ. गौरव मिश्रा सह-आयोजन सचिव रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *