औरैया में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ का रविवार दोपहर एक बजे व्यापारियों ने स्वागत किया। रविवार को संजय गेट के पास जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू के नेतृत्व में कई पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ ने केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई लेनदेन पर लगाए जा रहे एमडीआर शुल्क पर आपत्ति जताई। यह फैसला व्यापारिक हितों के खिलाफ है। व्यापारी पहले से ही मंदी और ऑनलाइन कंपनियों के कब्जे से जूझ रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों पर नया टैक्स लगाना सही नहीं है। उन्होंने ऐलान किया कि इस टैक्स के विरोध में 7 अक्टूबर को इटावा में एक सभा होगी, जिसमें 400 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल होंगे। टैक्स वापस न लेने पर व्यापारी आंदोलन करेंगे। इस मौके पर स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई, रवि शंकर शुक्ला, मलखान वर्मा, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला, कृष्णकांत चतुर्वेदी, रानू पांडे, दीपक पुरवार, रितेश गुप्ता, भानु राजपूत, अवधेश तिवारी, रजत पांडे, नैनी वर्मा समेत कई व्यापारी नेता मौजूद थे।

