युवा उत्सव में मंत्री की अपील-‘नशे से दूर रहें युवा’:प्रमोद चंद्रवंशी ने किया उद्घाटन; 30 दिसंबर को राज्यस्तरीय, 12 जनवरी को दिल्ली में आयोजन

युवा उत्सव में मंत्री की अपील-‘नशे से दूर रहें युवा’:प्रमोद चंद्रवंशी ने किया उद्घाटन; 30 दिसंबर को राज्यस्तरीय, 12 जनवरी को दिल्ली में आयोजन

जहानाबाद में जिला प्रशासन और कला संस्कृति विभाग की ओर से शुक्रवार को टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। भूतल एवं खान मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ भारतीय संस्कृति और विरासत से जुड़ने का संदेश दिया। 30 दिसंबर को राज्यस्तरीय उत्सव में जुटेंगे बिहार के युवा मंत्री ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। 30 दिसंबर को राज्यस्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए बिहार के युवा जहानाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद 12 जनवरी को दिल्ली में युवा उत्सव आयोजित होगा, जहां युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। नई पीढ़ी को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना उद्देश्य उन्होंने कहा कि युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य पुरानी संस्कृति और परंपराओं को सहेजना तथा नई पीढ़ी को उनसे परिचित कराना है। युवाओं को अपनी संस्कृति और विरासत से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर देते हैं। नशे की लत युवाओं के भविष्य के लिए चिंता का विषय मंत्री ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे की आदत युवाओं का भविष्य खराब करने के साथ देश के विकास में भी बाधा बन रही है। प्रधानमंत्री का संकल्प 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। इस लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अभिभावकों और शिक्षकों से जागरूकता अभियान मंत्री ने अभिभावकों, शिक्षकों और जिला प्रशासन से युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। युवा स्वस्थ और जागरूक रहेंगे, तभी देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ सकेगा। जहानाबाद में जिला प्रशासन और कला संस्कृति विभाग की ओर से शुक्रवार को टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। भूतल एवं खान मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ भारतीय संस्कृति और विरासत से जुड़ने का संदेश दिया। 30 दिसंबर को राज्यस्तरीय उत्सव में जुटेंगे बिहार के युवा मंत्री ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। 30 दिसंबर को राज्यस्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए बिहार के युवा जहानाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद 12 जनवरी को दिल्ली में युवा उत्सव आयोजित होगा, जहां युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। नई पीढ़ी को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना उद्देश्य उन्होंने कहा कि युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य पुरानी संस्कृति और परंपराओं को सहेजना तथा नई पीढ़ी को उनसे परिचित कराना है। युवाओं को अपनी संस्कृति और विरासत से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर देते हैं। नशे की लत युवाओं के भविष्य के लिए चिंता का विषय मंत्री ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे की आदत युवाओं का भविष्य खराब करने के साथ देश के विकास में भी बाधा बन रही है। प्रधानमंत्री का संकल्प 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। इस लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अभिभावकों और शिक्षकों से जागरूकता अभियान मंत्री ने अभिभावकों, शिक्षकों और जिला प्रशासन से युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। युवा स्वस्थ और जागरूक रहेंगे, तभी देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ सकेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *