युवक का न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर रुपए और मोबाइल लूटा:मंदिर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया,जंगल में ले जाकर मारपीट की

युवक का न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर रुपए और मोबाइल लूटा:मंदिर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया,जंगल में ले जाकर मारपीट की

सीकर में युवक का न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करके रुपए और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। एक आरोपी ने मंदिर छोड़ने के बहाने युवक को अपनी बाइक पर बैठाया और फिर जंगल में ले जाकर अपने बाकी साथियों के साथ मारपीट की।अब कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। युवक ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 19 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह जाट बाजार चौराहे से धोद रोड की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पोस्ट ऑफिस के पास एक अनजान आदमी ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। उसने मंदिर की तरफ छोड़ने को कहा। ऐसे में युवक भी बाइक पर बैठ गया। इस दौरान बाइक चालक ने कहा कि उसे अपने घर रानीसती पर 2 मिनट का काम है। वह काम करने के बाद मंदिर की तरफ चलेंगे। ऐसे में युवक ने विरोध किया लेकिन इसके बाद भी बाइक चालक जबरदस्ती बाइक को आगे चलाता रहा और एक सुनसान जगह पर लेकर चला गया। यहां पर 3 से 4 लोग और आए फिर युवक को तारबंदी के नीचे से खींचकर जंगल की तरफ ले गए। जहां उन्होंने मारपीट करना शुरू किया और युवक का मुंह मिट्टी में दबा दिया। आरोपियों ने युवक से उसका मोबाइल और 15 हजार रुपए छीन लिए। साथ ही न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करके उसे वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने और भी ज्यादा रुपए की डिमांड की। 20 अगस्त को आरोपियों ने 8 बजे वापस मिलने को कहा। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। अब कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *