जालंधर में कौमी इंसाफ मोर्चा की पंजाब बंद की कॉल का मिलाजुला असर देखने को मिला। बंदी सिंहों की रिहाई के लिए मोर्चा के सदस्यों ने जालंधर के गुरुनानक मिशन चौक में धरना दिया और यहां दरियां बिछाकर बैठ गए। शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात है।
शहर के गुरुनानकपुरा में रोड पर चहल-पहल दिखी। पेट्रौल पंपों पर रश रहा और दूध-ब्रेड और बेकरी बेचने वाली दुकानें खुली रहीं। रास्तों पर निहंग जत्थेबंदियों के लोग पैदल और गाड़ियों में घूमते दिखे। इस दौरान लाउड स्पीकर पर दुकानदारों और आम लोगों से बंदी सिंहों की रिहाई के लिए बंद के समर्थन की अपील की गई।
बस स्टैंड से सुबह से कोई बस नहीं चली। इसके चलते हिमाचल और पंजाब जाने वाले लगभग 100 से ज्यादा यात्री बस स्टैंड पर फंसे हैं। खाली बसों में कई यात्री अपनी सीट बुक करने में लगे दिखे।
देखें बंद के 10 PHOTO

