‘यही है रूस का जवाब?’ हफ्तेभर में 1,600 बम, 48 मिसाइलें और 2,300 ड्रोन, जेलेंस्की ने उठाई पैट्रियट की मांग

‘यही है रूस का जवाब?’ हफ्तेभर में 1,600 बम, 48 मिसाइलें और 2,300 ड्रोन, जेलेंस्की ने उठाई पैट्रियट की मांग

Russian Attacks on Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को यूक्रेन पर रूस के हालिया हमलों की निंदा की। उन्होंने बताया कि इन हमलों में कई लोगों की जान गई, कई लोग घायल हुए और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। उन्होंने सर्दियों से पहले ‘पैट्रियट इंटरसेप्टर’ और अन्य वायु रक्षा प्रणालियों (एयर डिफेंस सिस्टम) की आपूर्ति की अपनी मांग को फिर से दोहराया। उन्होनें कहा कि,कूटनीति और अलगाव खत्म करने की कोशिशों का रूस इस तरह से जवाब देता है।

‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में ही रूस ने यूक्रेन के इलाकों पर लगभग 1,600 गाइडेड एरियल बम, 48 मिसाइलें और करीब 2,300 अटैक ड्रोन से हमले किए, जिससे जान-माल और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है।

कूटनीति और अलगाव से बाहर निकलने की कोशिश का जवाब

“रूस कूटनीति और अलगाव से बाहर निकलने की कोशिशों का जवाब इसी तरह देता है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि बातचीत की प्रक्रिया के साथ-साथ, लोगों की जान बचाने वालों को मिलने वाला समर्थन कम न हो। हमें यूरोपीय देशों द्वारा पहले ही मंजूर किए जा चुके ‘पैट्रियट इंटरसेप्टर’ की डिलीवरी को जल्द से जल्द शुरू करवाना होगा। जेट-इंजन वाले ‘शाहिद’ ड्रोन से बचाव के लिए हमें यूक्रेन की लड़ाकू वायु सेना को लगातार समर्थन देना होगा। इस तरह का हर रक्षा पैकेज, खासकर सर्दियों से पहले, लोगों की जान बचाने में मदद करता है। मैं उन सभी सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं जो इस तरह की मदद दे रहे हैं,” उन्होंने कहा।

इससे पहले, स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क ने कहा था कि यूक्रेनी सेना ने स्टारलिंक (Starlink) की सेवा शर्तों का उल्लंघन किया है और वे इसका इस्तेमाल “लोगों को मारने” के लिए आक्रामक ड्रोन हमलों में कर रहे हैं।

रूसी सेना के हमलों पर उठाए सवाल

यूक्रेन पर हुए इन हमलों से हुए नुकसान के बारे में बताते हुए ज़ेलेंस्की ने कहा, “रात भर में थर्मल पावर प्लांट, सबस्टेशन, कोयला खदानों, अनाज भंडारण केंद्रों, शॉपिंग मॉल और एक पोस्टल लॉजिस्टिक्स हब पर भी हमले किए गए। नौ क्षेत्रों में नुकसान की खबर है।” जेलेंस्की ने रूस की इन कार्रवाइयों को “कूटनीति और अलगाव से बाहर निकलने” (de-isolation) के प्रयासों के जवाब में की गई कार्रवाई बताया। उन्होंने जेट-इंजन वाले ‘शाहिद’ (Shahed) ड्रोन के खिलाफ यूक्रेन की वायु रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और ‘पैट्रियट इंटरसेप्टर’ (Patriot interceptors) की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *