पीवी सिंधु का फ्रेंच ओपन बैडमिंटन खिताब जीतने का सपना टूट गया। वर्ल्ड नंबर-1 एन से यंग ने भारतीय स्टार को 16-21, 21-11, 21-12 से हराया। दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी की पीवी सिंधु पर लगातार 11वीं जीत है।
PV Sindhu: दुनिया की नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी एन से यंग के हाथों हार के साथ ही भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने का सपना टूट गया। दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी ने महिला एकल के फाइनल में पीवी सिंधु को 16-21, 21-11, 21-12 से हराया।
पीवी सिंधु ने विश्व चैंपियन एन से यंग के खिलाफ 11 मुकाबलों में दूसरी बार एक गेम जीतने में सफलता हासिल की। हालांकि, इस मुकाबले में हार के साथ ही दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ उनका जीत-हार का रिकॉर्ड 0-11 हो गया।
फ्रेंच ओपन के फाइनल में पीवी सिंधु को हराने के साथ ही दक्षिण कोरिया की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एन से यंग के इस सीजन में इंडिविजुअल टाइटल जीतने की संख्या बढ़कर 10 हो गई। इतना ही नहीं, इस जीत के साथ एन से यंग ने मौजूदा सीजन में अपना जीत-हार का रिकॉर्ड 66-1 कर लिया।
इसका मतलब है कि एन से यंग को इस साल अब तक सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा है। यह हार उन्हें ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में चीन की खिलाड़ी वांग झी यी के खिलाफ मिली थी। एन से यंग की खास बात यह है कि इस साल सभी प्रतियोगिताओं को मिलाकर उन्होंने अब तक सिर्फ 11 गेम गंवाए हैं।
खबर अपडेट हो रही है..
Sports – Patrika | CMS

