मोहाली में सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो:जहरीले पदार्थ का सेवन कर दी जान, पत्नी और सास पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

मोहाली में सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो:जहरीले पदार्थ का सेवन कर दी जान, पत्नी और सास पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने जहर खाने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और सास को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। मृतक के भाई सोहन लाल ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि, उसके भाई दविंदर सिंह की पत्नी निशा रानी और सास सलोचना देवी, दविंदर पर लगातार मानसिक दबाव बना रही थीं। वे उससे पैसे और पैतृक जमीन अपने नाम करने की मांग कर रही थीं। कार में बेहोश मिला, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 27 सितंबर को दविंदर ने फोन कर बताया कि वह पत्नी और सास से परेशान होकर जान दे रहा है। परिजनों ने उसे केएफसी गोपाल स्वीट्स के सामने कार में बेहोश पाया। उसे सिविल अस्पताल से पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 29 सितंबर को सोहन लाल के बयान पर निशा रानी और सलोचना देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *