मोहम्मद शमी की वापसी की जगी उम्मीदें, सेलेक्शन कमेटी में चलेगा अब इस दिग्गज का सिक्का

मोहम्मद शमी की वापसी की जगी उम्मीदें, सेलेक्शन कमेटी में चलेगा अब इस दिग्गज का सिक्का

Mohammed Shami Comeback Hopes: सोमवार को BCCI ने नए चीफ सेलेक्टर के नाम पर मुहर लगा दी है। प्रज्ञान ओझा के मुख्य चयनकर्ता बनने से अब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीदें फिर से जग गई हैं। टीम इंडिया के सेलेक्शन पैनल के सदस्य आरपी सिंह लगातार शमी के प्रदर्शन पर नजर रख रहे हैं और अब उम्मीद हैं कि वह जल्द ही भारतीय टीम में शामिल हो जाएंगे।

2023 वर्ल्डकप के बाद भी टीम से हुए बाहर

शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 मुकाबले खेले हैं। शमी ने 2015, 2019 और 2023 वनडे वर्ल्डकप में भी शानदार गेंदबाजी की थी और टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे थे। इसके बावजूद वनडे वर्ल्डकप 2027 से पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इस दौरान शमी ने घरेलू क्रिकेट के हर फॉर्मेट में खुद का साबित करने की कोशिश की। हालांकि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समीति लगातार उन्हें नजरअंदाज करती रही।

शमी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 74 रन देकर 1 विकेट लिया था। उससे पहले उन्होंने 2023 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लेकर इतिहास रचा था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 2 और श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट चटकाए थे। शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 4 और न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच में 5 विकेट झटके थे। वर्ल्डकप के बाद भी वह लंबे समय तक टीम से बाहर रहे और अचानक चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्कॉड में चुन लिए गए।

क्यों हो सकती है शमी की वापसी?

यह वजह हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम से बाहर रहने के बावजूद शमी की वापसी की उम्मीदें जग गई हैं। दूसरी ओर चयन समीति में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अब प्रज्ञान ओझा की अगुवाई में टीम चुनी जाएगी और आरपी सिंह इस सेलेक्शन में दूसरी सबसे बड़ी हस्ती हैं। यही वजह है कि अब मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीदें जग गई हैं। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी हैं, जिसके लिए टीम का चयन हो गया है लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा के खेलने पर संदेह है। ऐसे में उम्मीद है कि शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ रिप्लेसमेंट के तौर पर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *