मोतिहारी में हथियार-चरस के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, बिना नंबर प्लेट की अपाचे और स्प्लेंडर प्लस बाइक जब्त

मोतिहारी में हथियार-चरस के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, बिना नंबर प्लेट की अपाचे और स्प्लेंडर प्लस बाइक जब्त

मोतिहारी पुलिस ने चिरैया थाना क्षेत्र के बेलही गांव के पास से हथियार और चरस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, चार कारतूस, 1 किलो 137 ग्राम चरस और बिना नंबर प्लेट की दो बाइक बरामद की गई हैं। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पृथ्वी सिंह चौहान (21), अभय कुमार (18) और नितेश कुमार उर्फ दुर्लभ कश्यप के रूप में हुई है। तीनों पचपकड़ी, सरोगढ़ और आमगाछी गांव के निवासी हैं। बरामद दोनों बाइक अपाचे और स्प्लेंडर प्लस हैं। पुलिस को इनके चोरी की होने की आशंका है। बरामद चरस की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। वारदात की योजना बनाने की मिली थी सूचना सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश बेलही गांव के पास किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की पहचान बनजरिया थाना क्षेत्र के राजू भगत और आमगाछी गांव के अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी शामिल रहे छापेमारी दल में चिरैया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मधुकर कुमार, डीएपी जवान अवनीश रंजन और सूरज कुमार बैठा के साथ चौकीदार अखिलेश्वर मिश्रा, अनवर आलम, मणि राय और रवि शंकर कुमार शामिल थे। मोतिहारी पुलिस ने चिरैया थाना क्षेत्र के बेलही गांव के पास से हथियार और चरस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, चार कारतूस, 1 किलो 137 ग्राम चरस और बिना नंबर प्लेट की दो बाइक बरामद की गई हैं। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पृथ्वी सिंह चौहान (21), अभय कुमार (18) और नितेश कुमार उर्फ दुर्लभ कश्यप के रूप में हुई है। तीनों पचपकड़ी, सरोगढ़ और आमगाछी गांव के निवासी हैं। बरामद दोनों बाइक अपाचे और स्प्लेंडर प्लस हैं। पुलिस को इनके चोरी की होने की आशंका है। बरामद चरस की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। वारदात की योजना बनाने की मिली थी सूचना सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश बेलही गांव के पास किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की पहचान बनजरिया थाना क्षेत्र के राजू भगत और आमगाछी गांव के अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी शामिल रहे छापेमारी दल में चिरैया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मधुकर कुमार, डीएपी जवान अवनीश रंजन और सूरज कुमार बैठा के साथ चौकीदार अखिलेश्वर मिश्रा, अनवर आलम, मणि राय और रवि शंकर कुमार शामिल थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *