मोतिहारी में राशन की कालाबाजारी के खिलाफ जिला और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। गरीबों का राशन बेचने के आरोप में छतौनी थाने में ठेकेदार समेत तीन पर FIR दर्ज हुई है और दो को गिरफ्तार किया गया है। जिला प्रबंधक बिहार राज खाद निगम निखिल रंजन ने बताया कि गोदाम से डीलर तक राशन पहुंचाने निकला एक ट्रक रास्ते में कालाबाजारी के इरादे से रोका गया। ट्रक के नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर राशन कहीं और ले जाने की तैयारी थी। गुप्त सूचना पर छतौनी पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली। गाड़ी पर 2 अलग-अलग नंबर प्लेट लगे थे जांच में पता चला कि गाड़ी के आगे-पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट थे। यह राशन डीलर पशुपति नाथ गुप्ता के यहां जाना था, पर नंबर बदलकर कालाबाजारी की साजिश की गई। पुलिस ने ट्रक और राशन जब्त कर ठेकेदार अजीत कुमार, पप्पू और ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की। आरोपी ठेकेदारों का लाइसेंस ब्लैकलिस्ट होगा। जब्त राशन तुरंत दूसरे ठेकेदार के जरिए डीलर तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि गरीबों के अनाज में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। मोतिहारी में राशन की कालाबाजारी के खिलाफ जिला और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। गरीबों का राशन बेचने के आरोप में छतौनी थाने में ठेकेदार समेत तीन पर FIR दर्ज हुई है और दो को गिरफ्तार किया गया है। जिला प्रबंधक बिहार राज खाद निगम निखिल रंजन ने बताया कि गोदाम से डीलर तक राशन पहुंचाने निकला एक ट्रक रास्ते में कालाबाजारी के इरादे से रोका गया। ट्रक के नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर राशन कहीं और ले जाने की तैयारी थी। गुप्त सूचना पर छतौनी पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली। गाड़ी पर 2 अलग-अलग नंबर प्लेट लगे थे जांच में पता चला कि गाड़ी के आगे-पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट थे। यह राशन डीलर पशुपति नाथ गुप्ता के यहां जाना था, पर नंबर बदलकर कालाबाजारी की साजिश की गई। पुलिस ने ट्रक और राशन जब्त कर ठेकेदार अजीत कुमार, पप्पू और ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की। आरोपी ठेकेदारों का लाइसेंस ब्लैकलिस्ट होगा। जब्त राशन तुरंत दूसरे ठेकेदार के जरिए डीलर तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि गरीबों के अनाज में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी।

