ई-रिक्शा से ढलाई टूटी, मारपीट में घायल युवक की मौत:PMCH में इलाज के समय गई जान, मुख्य आरोपी का पिता गिरफ्तार

ई-रिक्शा से ढलाई टूटी, मारपीट में घायल युवक की मौत:PMCH में इलाज के समय गई जान, मुख्य आरोपी का पिता गिरफ्तार

शेखपुरा के कारे गांव में ई-रिक्शा से गली की पीसीसी ढलाई टूटने पर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। मारपीट में 30 वर्षीय चानो बिंद गंभीर घायल हुआ था। रविवार को पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चानो बिंद विदेशी बिंद का बेटा था। लोहे के रॉड और लाठियों से मारपीट इस मामले में पांच लोग नामजद आरोपी हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी गोरे बिंद के पिता अरुण बिंद को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है। मटोखर टीओपी प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, चानो बिंद के ई-रिक्शा से सरकारी ढलाई का थोड़ा हिस्सा टूटा। इसी बात पर गोरे बिंद, कर्ण कुमार, कांग्रेस बिंद, विनीता देवी, अरुण बिंद व अन्य ने लोहे के रॉड व लाठियों से रामोतार बिंद, सुनीता देवी, चानो बिंद और मालो देवी को पीटा। गंभीर घायल चानो बिंद को पावापुरी से पीएमसीएच भेजा गया, जहां उसकी मौत हुई। मालो देवी भी घायल हैं। अन्य नामजद आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शेखपुरा के कारे गांव में ई-रिक्शा से गली की पीसीसी ढलाई टूटने पर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। मारपीट में 30 वर्षीय चानो बिंद गंभीर घायल हुआ था। रविवार को पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चानो बिंद विदेशी बिंद का बेटा था। लोहे के रॉड और लाठियों से मारपीट इस मामले में पांच लोग नामजद आरोपी हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी गोरे बिंद के पिता अरुण बिंद को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है। मटोखर टीओपी प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, चानो बिंद के ई-रिक्शा से सरकारी ढलाई का थोड़ा हिस्सा टूटा। इसी बात पर गोरे बिंद, कर्ण कुमार, कांग्रेस बिंद, विनीता देवी, अरुण बिंद व अन्य ने लोहे के रॉड व लाठियों से रामोतार बिंद, सुनीता देवी, चानो बिंद और मालो देवी को पीटा। गंभीर घायल चानो बिंद को पावापुरी से पीएमसीएच भेजा गया, जहां उसकी मौत हुई। मालो देवी भी घायल हैं। अन्य नामजद आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *