मैहर मां शारदा मंदिर के पट तड़के 3 बजे खुले:मां ब्रह्मचारिणी की आराधना में जुटे श्रद्धालु; पहले दिन 1.27 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे

मैहर मां शारदा मंदिर के पट तड़के 3 बजे खुले:मां ब्रह्मचारिणी की आराधना में जुटे श्रद्धालु; पहले दिन 1.27 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे

मां शारदा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले के दूसरे दिन सोमवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। तड़के 3 बजे मंदिर के पट खुलते ही त्रिकूट पर्वत ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। सुबह 4 बजे प्रधान पुजारी पवन दाऊ महाराज ने मां शारदा की आरती की। नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के गर्भगृह को पुणे से लाए गए विशेष फूलों से सजाया गया है। मेले के पहले दिन 1.27 लाख से अधिक श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन करने मैहर पहुंचे। तड़के से ही मंदिर में दर्शन के लिए लगी भीड़ नवरात्र के चलते देशभर से श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर पहुंच रहे हैं। सोमवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नवरात्र मेले के चलते मैहर रेलवे स्टेशन पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। ट्रेन से उतरने के बाद बड़ी संख्या में यात्री सीधे मां शारदा धाम के लिए रवाना हुए। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं को जरूरी जानकारी और मदद उपलब्ध कराई जा रही है। नौ दिनों में होगी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा प्रधान पुजारी पवन दाऊ महाराज के अनुसार, नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री और दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हुई। इसके बाद मां चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की आराधना की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *