मेरठ में संयुक्त मसीह सम्मेलन हुआ:बीमारों के स्वस्थ होने और देश की उन्नति के लिए प्रार्थना हुई, सेवा की सीख दी गई

मेरठ में संयुक्त मसीह सम्मेलन हुआ:बीमारों के स्वस्थ होने और देश की उन्नति के लिए प्रार्थना हुई, सेवा की सीख दी गई

मेरठ में आयोजित 53वें संयुक्त मसीह सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को प्रार्थना और आराधना हुई। सिटी मेथोडिस्ट चर्च ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सेंट जोसेफ चर्च और बेशेबा चर्च ऑफ गॉड की ओर से परमेश्वर की स्तुति की गई। मेरठ के विभिन्न चर्चों से पहुंचे मसीह समाज के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। चर्च की क्वायर टीम ने प्रभु यीशु मसीह की महिमा में भक्तिमय गीत प्रस्तुत किए। प्रभु के सेवकों का आदर करने का संदेश कार्यक्रम का संचालन पादरी मनीष मुखर्जी ने किया। सम्मेलन में इंदौर से आए मुख्य वक्ता एपोस्टल विशाल सैमुअल ने प्रभु यीशु मसीह के वचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति प्रभु के सेवकों का आदर करता है और उन्हें अपने घर में स्थान देता है, परमेश्वर उसे अद्भुत रीति से ऊंचा उठाता है और अपनी अपार आशीष प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से प्रभु के वचनों पर चलने, दूसरों की सहायता करने और सेवा भाव अपनाने का आह्वान किया। बीमारों के लिए प्रार्थना, देश की उन्नति की कामना सम्मेलन के दौरान बीमार लोगों के स्वस्थ होने के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इसके साथ ही देश में शांति, सद्भाव और उन्नति बनाए रखने की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना में हिस्सा लिया। ब्रदर ललित स्टीफन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी संयुक्त मसीह सम्मेलन में मेरठ के विभिन्न चर्चों और मसीह समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य समाज को आध्यात्मिक संदेश देना और आपसी एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में फादर मुकेश रावत, पादरी रमेश जॉन, पादरी हरीश, पादरी रोहित, पादरी शशि कपूर मसीह, पादरी चमन, कम्फर्ट कमलेश, आर्थर दास, सिल्विया, रॉबर्ट, संजय राय, रीना और राजेश मार्टिन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *