मेरठ में माता की चौकी में भजन और जयकारे गूंजे:सेवा बस्तियों में नौ दिन कार्यक्रम होंगे, BJP महानगर अध्यक्ष शामिल हुए

मेरठ में माता की चौकी में भजन और जयकारे गूंजे:सेवा बस्तियों में नौ दिन कार्यक्रम होंगे, BJP महानगर अध्यक्ष शामिल हुए

मेरठ के जय देवी नगर वार्ड-59 स्थित जय माया सत्संग भवन में नवरात्रि पर माता की चौकी का आयोजन किया गया। भाजपा नेता एवं शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा की ओर से सेवा बस्तियों में आयोजित नौ दिवसीय श्रृंखला की यह दूसरी चौकी थी। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। माता की भेंटों से भक्तिमय हुआ माहौल कार्यक्रम में वैष्णवी म्यूजिक ग्रुप के महंत सुरेश मल्होत्रा और गायिका वैष्णवी नागदेव ने माता की भेंटें प्रस्तुत कीं। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। माता रानी के जयकारों से सत्संग भवन गूंज उठा। कमल दत्त शर्मा ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति हमारी पहचान है। सेवा, संस्कार और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम और एकजुटता मजबूत करते हैं। जनप्रतिनिधियों सहित कई लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में पार्षद प्रवीण अरोड़ा, मीनल गौतम, मनोज गुप्ता, विजय लक्ष्मी, दिनेश कौशिक, रजत टोंक और मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *