इस बार राराममंदिर में दीपावली बेहद अद्भुत और अलौकिक होगी:2 लाख दीपक और रोशनी का अद्भुद संगम होगा,पत्थरों की सुंदरता के संरक्षण पर रहोगा फोकस

इस बार राराममंदिर में दीपावली बेहद अद्भुत और अलौकिक होगी:2 लाख दीपक और रोशनी का अद्भुद संगम होगा,पत्थरों की सुंदरता के संरक्षण पर रहोगा फोकस

रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपावली का पर्व भव्यता और धार्मिक उल्लास के साथ मनाने की तैयारी है. भगवान राम की नगरी में राम मंदिर परिसर से लेकर राम की पैड़ी तक दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी की छटा देखने को मिलेगी।दीपोत्सव की रोशनी का दायरा 4 किलोमीटर का क्षेत्र होगा। कुल मिलाकर आसमान से अयोध्या स्वर्ग की तरह दिखाई देगी। दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी सहित आसपास 30 लाख दीपक जलाकर अयोध्या को रोशन किया जाएगा। वहीं, राम मंदिर के शिखर और गुंबदों पर की जाने वाली आकर्षक फसाड लाइटिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी. रोशनी से जगमगाता राम मंदिर श्रद्धालुओं को दिव्य और अलौकिक अनुभूति कराएगा। राम मंदिर में इस बार 2 लाख से ज्यादा दीपक और खास रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। तेल की जगह मोम के रंगीन दीपक जलाने पर भी विचार हांलाकि इस ट्रस्ट का इस बात पर खासा जोर है कि दीप जलाने से मंदिर में लगे पत्थरों की सुंदरता को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।इसके लिए तेल की जगह मोम के रंगीन दीपक जलाने पर भी विचार है।हां रामलला के मंदिर और आसपास परंपरागत देशी घी के 51 दीपक जलाने पर विचार हो रहा है। पूरे मंदिर परिसर और प्रवेश द्वार पर अनेक प्रकार की रंगोली भी इसके साथ ही बेहद कुशल लोगों के द्वारा पूरे मंदिर परिसर और प्रवेश द्वार पर अनेक प्रकार की रंगोली भी बनाया जाना है।इसमें रामायण के प्रसंगों को उकेरा जाएगा। सरयू आरती और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी दीपावली के अवसर पर राम की पैड़ी पर विशेष दीप सज्जा के साथ सरयू आरती और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा. इन आयोजनों के जरिए अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा.। दीपों की जगमगाहट और भक्ति के वातावरण के बीच रामनगरी में दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा. मंदिर परिसर की सजावट से लेकर घाटों की रोशनी तक, हर व्यवस्था को आकर्षक बनाने की तैयारी है। राम मंदिर में खास होगी दीपावली की सजावट राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने बताया कि इस बार राम मंदिर में दीपावली का पर्व बेहद खास होगा. पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य तरीके से सजाया जाएगा। मंदिर के विभिन्न हिस्सों में की जाने वाली रोशनी से इसकी सुंदरता और बढ़ेगी. भगवान राम के भव्य मंदिर को दीपावली के अवसर पर विशेष रूप से सजाने की तैयारी की जा रही है। मंदिर की भव्यता और संरचना को सुरक्षित रखना है. दिनेंद्र दास के मुताबिक, मंदिर परिसर में ऐसे विशेष दीपक जलाए जाएंगे, जिनसे पत्थरों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे. मंदिर की संरचना और पत्थरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दीपों के चयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसका उद्देश्य दीपावली की परंपरा को बनाए रखने के साथ मंदिर की भव्यता और संरचना को सुरक्षित रखना है। दीपों की रोशनी से जगमगाएगी रामनगरी दीपावली के अवसर पर अयोध्या में दीपों और रोशनी का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. राम मंदिर की फसाड लाइटिंग, मंदिर परिसर की सजावट और राम की पैड़ी पर दीपों की छटा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगी. सरयू तट पर धार्मिक आयोजन और आरती का वातावरण पर्व की आध्यात्मिक अनुभूति को और खास बनाएगा. राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने कहा कि इस बार राममंदिर में दीपावली बेहद अद्भुत और अलौकिक होगी. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और मंदिर की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा. भगवान राम की नगरी में दीपावली का यह आयोजन आस्था, परंपरा और भव्यता का संगम प्रस्तुत करेगा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *