मेरठ में नहाते समय महिला का वीडियो बनाया:रोशनदान से मोबाइल लगाकर कर रहा था रिकॉर्डिंग, शोर मचाने पर लोगों ने पकड़ा

मेरठ में नहाते समय महिला का वीडियो बनाया:रोशनदान से मोबाइल लगाकर कर रहा था रिकॉर्डिंग, शोर मचाने पर लोगों ने पकड़ा

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में दो सफाई कर्मियों ने बाथरूम में नहाने के दौरान एक महिला का वीडियो बना लिया। महिला ने उन्हें रोशनदान से वीडियो बनाते हुए देख लिया और शोर मचाया। पड़ोसियों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार शाम को आदर्शनगर कॉलोनी में हुई। कॉलोनी में मकान की पहली मंजिल पर दो महिलाएं अपने परिवार के साथ रहती हैं, जो रिश्ते में जेठानी और देवरानी हैं। मकान के पिछले हिस्से में रोशनदान वाला बाथरूम है। बुढ़ाना गेट निवासी राहुल और सोनू नाम के दो सफाई कर्मचारी बाथरूम के पीछे वाली गली में पहुंचे। उन्होंने रोशनदान के पास मोबाइल लगाकर महिला का नहाते समय वीडियो बनाना शुरू कर दिया। नहा रही महिला की नजर मोबाइल पर पड़ी। उसने तुरंत शोर मचाया, जिससे पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े जाने पर आरोपियों ने महिलाओं के पैर पड़कर माफी मांगी। हालांकि, महिलाओं ने उन्हें माफ नहीं किया और उनके खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल की जांच के बाद दोनों आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *