मेरठ में जागृति विहार के व्यापारियों ने लगाए काले झंडे:संयुक्त व्यापार संघ के आहवान पर मेडा की कार्रवाई का विरोध शहर में हो रहा तेज

मेरठ में जागृति विहार के व्यापारियों ने लगाए काले झंडे:संयुक्त व्यापार संघ के आहवान पर मेडा की कार्रवाई का विरोध शहर में हो रहा तेज

मेरठ में व्यापारियों की आजीविका, रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में काला झंडा अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। जागृति विहार में व्यापारियों ने दुकानों और प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाए। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने कहा कि मांगों के समाधान तक उनका विरोध जारी रहेगा। अभियान में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के साथ किसान नेता विजय राघव और आंदोलन से जुड़े रवींद्र गुर्जर भी मौजूद रहे। जागृति विहार के अलावा कीर्ति प्लेस सहित अन्य स्थानों पर भी व्यापारियों ने काले झंडे लगाए। व्यापारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अपनी आजीविका और भविष्य को लेकर सरकार व संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना है। व्यापारियों के अनुसार, शहर के अलग-अलग बाजारों में अभियान को लगातार समर्थन मिल रहा है। इससे पहले सोमवार को खंदक बाजार, सुभाष बाजार और छिपी टैंक क्षेत्र में व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाए थे। व्यापारियों का दावा है कि धीरे-धीरे शहर के अन्य बाजार भी अभियान से जुड़ रहे हैं। नवीन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकलना जरूरी है। किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित व्यापारियों की आजीविका और रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी शांतिपूर्ण और सांकेतिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। मांगों पर सकारात्मक समाधान होने तक काला झंडा अभियान जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *