अजमेर में तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ी:न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री गिरा; इस सीजन औसत से 14 प्रतिशत ज्यादा बरसात हुई

अजमेर में तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ी:न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री गिरा; इस सीजन औसत से 14 प्रतिशत ज्यादा बरसात हुई

प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले अजमेर शहर में भी बारिश का दौर थमा हुआ है। आज सुबह से धूप खिली हुई है। मौसम ड्राई बना हुआ है। तेज धूप के चलते गर्मी और उमस बनी हुई है, लेकिन बीते 24 घंटों की बात करें तो तापमान में गिरावट हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री रहा। लेकिन गुरुवार सुबह बीते 24 घंटों का तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिन के मुकाबले 1.7 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। अजमेर जिले में अब तक 523.7 एमएम बरसात दर्ज की जा चुकी है, वहीं अब तक औसत बरसात का आंकड़ा 457.2 है। जो कि 14 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल बरसात कम हुई। आनासागर झील व गोविंदगढ़ बांध 100 प्रतिशत भरे अभी भी जिले के अधिकांश बांध व तालाब में पानी की कमी है। जिले में 48 तालाब-बांध हैं। आनासागर झील व गोविंदगढ़ बांध 100 प्रतिशत भरे हुए हैं। केवल 4 बांध ऐसे हैं जिनमें आधे से ज्यादा पानी है। वहीं 8 तालाब-बांध में एक चौथाई से ज्यादा पानी भरा है। वहीं जिले के अधिकांश तालाब-बांध खाली पडे़ है। जिले में 16 बांध तालाब ऐसे है, जहां एक चौथाई से भी कम पानी है और 18 बांध-तालाब तो खाली पडे़ है। जिनमें एक बूंद भी पानी नहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *