मुहालकलां में नौ दिन गूंजे माता के जयकारे, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

मुहालकलां में नौ दिन गूंजे माता के जयकारे, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

भास्कर संवाददाता | मुहाल कलां गांव में नवदुर्गा उत्सव समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। नौ दिनों तक प्रतिदिन आरती के बाद भजन-कीर्तन हुए, जिससे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। पं. गोकुल प्रसाद शर्मा ने विधि-विधान से पूजन कराया। उत्सव के समापन पर भव्य भंडारे एवं कन्या भोज का आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। समिति अध्यक्ष प्रदीप मौर्य एवं उपाध्यक्ष सुनील सौनेर ने आयोजन में सहयोग देने वाले समस्त ग्रामवासियों के लिए हर्ष जताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *