पौड़ी में बिहार निवासी एक मुस्लिम युवक पर मां के सामने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित मां ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसने बेटी को सामान लेने दुकान पर भेजा था, जहां बगल के घर में पेंट-पुताई का काम करने वाले असगर ने उसका पीछा किया। जैसे ही बेटी दुकान पर पहुंची, उसने उसका हाथ पकड़ लिया और आपत्तिजनक हरकत की। इसके बाद लोगों ने आरोपी का पीछा किया तो वह भाग गया। उसके साथ कई और लोग भी थे, जो बिहार से आए हैं। देर शाम मामले की शिकायत की गई, जिस पर सतपुली थाने में मामला दर्ज किया गया। आज सुबह असगर बिहार भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे अब कोर्ट में पेश किया जा रहा है। 3 पॉइंट में खबर… 1.पड़ोस की एक दुकान पर सामान लेने भेजा- पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली में शुक्रवार (23 अक्टूबर) की शाम पीड़िता की मां ने अपनी नाबालिग बेटी को पड़ोस की एक दुकान पर सामान लेने भेजा था। उसी दौरान पास के मकान में पेंट-पुताई का काम कर रहे असगर नाम के व्यक्ति ने बच्ची का पीछा किया। दुकान पर पहुंचते ही आरोपी ने बच्ची का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। बच्ची और उसकी मां द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए। भीड़ को अपनी तरफ आते देख आरोपी असगर मौके से भाग निकला। 2. देर शाम दर्ज हुई FIR- घटना के तुरंत बाद पीड़िता के परिजनों ने सतपुली थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू की। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 75 लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा में मामला दर्ज किया। 3. बिहार भागने की फिराक में था- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (पौड़ी) ने अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सतपुली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 अक्टूबर 2026 की सुबह आरोपी को कोटद्वार रोड से धर दबोचा। आरोपी की पहचान असगर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम सतमीथा,जिला किशनगंज (बिहार) का रहने वाला है और वर्तमान में सतपुली, पौड़ी गढ़वाल में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिहार भागने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद उसे संबंधित कोर्ट में पेश किया जा रहा है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… देहरादून समर वैली बैड टच-आरोपी टीचर बोला- माफी चाहता हूं:करियर के 25 साल में पहली बार लगा आरोप; SSP से शिकायत करेगी पीड़ित छात्रा देहरादून के समर वैली स्कूल में फिजिक्स के टीचर पर लगे बैड टच के आरोपों के बाद आज पीड़ित छात्रा SSP को लिखित शिकायत देगी। मामले में SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि जांच के लिए महिला अधिकारी को नियुक्त किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर) पौड़ी में बिहार निवासी एक मुस्लिम युवक पर मां के सामने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित मां ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसने बेटी को सामान लेने दुकान पर भेजा था, जहां बगल के घर में पेंट-पुताई का काम करने वाले असगर ने उसका पीछा किया। जैसे ही बेटी दुकान पर पहुंची, उसने उसका हाथ पकड़ लिया और आपत्तिजनक हरकत की। इसके बाद लोगों ने आरोपी का पीछा किया तो वह भाग गया। उसके साथ कई और लोग भी थे, जो बिहार से आए हैं। देर शाम मामले की शिकायत की गई, जिस पर सतपुली थाने में मामला दर्ज किया गया। आज सुबह असगर बिहार भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे अब कोर्ट में पेश किया जा रहा है। 3 पॉइंट में खबर… 1.पड़ोस की एक दुकान पर सामान लेने भेजा- पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली में शुक्रवार (23 अक्टूबर) की शाम पीड़िता की मां ने अपनी नाबालिग बेटी को पड़ोस की एक दुकान पर सामान लेने भेजा था। उसी दौरान पास के मकान में पेंट-पुताई का काम कर रहे असगर नाम के व्यक्ति ने बच्ची का पीछा किया। दुकान पर पहुंचते ही आरोपी ने बच्ची का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। बच्ची और उसकी मां द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए। भीड़ को अपनी तरफ आते देख आरोपी असगर मौके से भाग निकला। 2. देर शाम दर्ज हुई FIR- घटना के तुरंत बाद पीड़िता के परिजनों ने सतपुली थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू की। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 75 लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा में मामला दर्ज किया। 3. बिहार भागने की फिराक में था- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (पौड़ी) ने अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सतपुली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 अक्टूबर 2026 की सुबह आरोपी को कोटद्वार रोड से धर दबोचा। आरोपी की पहचान असगर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम सतमीथा,जिला किशनगंज (बिहार) का रहने वाला है और वर्तमान में सतपुली, पौड़ी गढ़वाल में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिहार भागने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद उसे संबंधित कोर्ट में पेश किया जा रहा है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… देहरादून समर वैली बैड टच-आरोपी टीचर बोला- माफी चाहता हूं:करियर के 25 साल में पहली बार लगा आरोप; SSP से शिकायत करेगी पीड़ित छात्रा देहरादून के समर वैली स्कूल में फिजिक्स के टीचर पर लगे बैड टच के आरोपों के बाद आज पीड़ित छात्रा SSP को लिखित शिकायत देगी। मामले में SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि जांच के लिए महिला अधिकारी को नियुक्त किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

