भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज अपने बल्ले का जादू दिखाते नजर आयेंगे। उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वैभव आज के मैच में तीसरे नंबर पर खेलेंगे। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। वैभव को 6 मैचों के बाद ये मौका मिला है। वे भारत के लिए आखिरी बार एशियाड के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों में मौका नहीं मिला था। ईशान किशन के चोटिल होने से प्लेइंग-11 में एक जगह खाली हुई थी, इसके बाद वैभव को मौका दिया गया है। ईशान के दाईं जांघ की मांसपेशियों में आया खिंचाव दरअसल, ओपनर ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में गुरुवार को चोटिल हो गए थे। उनकी दाईं जांघ की एडडक्टर मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। इसके बाद टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलने के संकेत दिए थे। वहीं, ईशान की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है। वैभव को लेकर न्यूजीलैंड में काफी क्रेज 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव का न्यूजीलैंड में काफी क्रेज है। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कमेंट्री के दौरान बताया, ‘मैं नदी किनारे टहल रहा था, तभी न्यूजीलैंड के कुछ फैन्स ने मुझसे पूछा कि क्या 15 साल का लड़का अगले दिन मुकाबले में खेलेगा?’ रवि शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट और कप्तान श्रेयस अय्यर से अपील करते हुए कहा था कि वैभव को काफी समय तक बेंच पर बैठाया गया है और वे नहीं चाहेंगे कि लंबे समय तक बाहर रहने के कारण उसकी शानदार फॉर्म खराब हो जाए। वैभव सूर्यवंशी को ड्रेसिंग रूम में खुश रहना चाहिए भारतीय टी-20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा था कि उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा। हमारे ओपनर लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप जिताया है। वैभव को आगे मौके मिलेंगे। कप्तान ने आगे कहा, ‘विदेशों में खेलने का अनुभव उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगा। जब वे विदेशों में खेलेंगे तो उन्हें इन खास पिचों पर बल्लेबाजी करने का अच्छा अंदाजा मिलेगा। वैभव सूर्यवंशी को ड्रेसिंग रूम में खुश रहना चाहिए। वैभव बहुत युवा हैं और उनके पास मौके पाने के लिए कई साल हैं।’ वेस्टइंडीज के खिलाफ वैभव को एक भी मौका नहीं मिला वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच की टी-20 सीरीज में एक भी मौका नहीं मिला। इस दौरान वैभव ने 2 स्टेटस लगाए थे। 16 अक्टूबर : लिखा- ‘स्टिल बिलीविंग’ 13 अक्टूबर: स्टे सीटेड लिखा था सहवाग बोले- उम्र नहीं, प्रदर्शन तय करे भारतीय टीम में जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी में उन्हें अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की झलक दिखती है। सहवाग ने कहा- ‘सूर्यवंशी पहली गेंद से ही शॉट लगाना चाहते हैं।’ गंभीर बोले- उम्र 15 हो या 30 साल, मौके का इंतजार करना पड़ेगा पिछले महीने हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि खिलाड़ी की उम्र 15 हो या 30 साल, अगर उसे मौके का इंतजार करना है तो इंतजार करना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ खेला आखिरी टी-20 इंटरनेशनल वैभव सूर्यवंशी ने पिछला टी-20 इंटरनेशनल मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। उस मुकाबले में भारत ने 19 रन की जीत हासिल करके गोल्ड मेडल जीता था। वैभव टी-20 क्रिकेट में 4 शतक लगा चुके हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज अपने बल्ले का जादू दिखाते नजर आयेंगे। उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वैभव आज के मैच में तीसरे नंबर पर खेलेंगे। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। वैभव को 6 मैचों के बाद ये मौका मिला है। वे भारत के लिए आखिरी बार एशियाड के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों में मौका नहीं मिला था। ईशान किशन के चोटिल होने से प्लेइंग-11 में एक जगह खाली हुई थी, इसके बाद वैभव को मौका दिया गया है। ईशान के दाईं जांघ की मांसपेशियों में आया खिंचाव दरअसल, ओपनर ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में गुरुवार को चोटिल हो गए थे। उनकी दाईं जांघ की एडडक्टर मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। इसके बाद टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलने के संकेत दिए थे। वहीं, ईशान की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है। वैभव को लेकर न्यूजीलैंड में काफी क्रेज 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव का न्यूजीलैंड में काफी क्रेज है। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कमेंट्री के दौरान बताया, ‘मैं नदी किनारे टहल रहा था, तभी न्यूजीलैंड के कुछ फैन्स ने मुझसे पूछा कि क्या 15 साल का लड़का अगले दिन मुकाबले में खेलेगा?’ रवि शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट और कप्तान श्रेयस अय्यर से अपील करते हुए कहा था कि वैभव को काफी समय तक बेंच पर बैठाया गया है और वे नहीं चाहेंगे कि लंबे समय तक बाहर रहने के कारण उसकी शानदार फॉर्म खराब हो जाए। वैभव सूर्यवंशी को ड्रेसिंग रूम में खुश रहना चाहिए भारतीय टी-20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा था कि उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा। हमारे ओपनर लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप जिताया है। वैभव को आगे मौके मिलेंगे। कप्तान ने आगे कहा, ‘विदेशों में खेलने का अनुभव उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगा। जब वे विदेशों में खेलेंगे तो उन्हें इन खास पिचों पर बल्लेबाजी करने का अच्छा अंदाजा मिलेगा। वैभव सूर्यवंशी को ड्रेसिंग रूम में खुश रहना चाहिए। वैभव बहुत युवा हैं और उनके पास मौके पाने के लिए कई साल हैं।’ वेस्टइंडीज के खिलाफ वैभव को एक भी मौका नहीं मिला वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच की टी-20 सीरीज में एक भी मौका नहीं मिला। इस दौरान वैभव ने 2 स्टेटस लगाए थे। 16 अक्टूबर : लिखा- ‘स्टिल बिलीविंग’ 13 अक्टूबर: स्टे सीटेड लिखा था सहवाग बोले- उम्र नहीं, प्रदर्शन तय करे भारतीय टीम में जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी में उन्हें अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की झलक दिखती है। सहवाग ने कहा- ‘सूर्यवंशी पहली गेंद से ही शॉट लगाना चाहते हैं।’ गंभीर बोले- उम्र 15 हो या 30 साल, मौके का इंतजार करना पड़ेगा पिछले महीने हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि खिलाड़ी की उम्र 15 हो या 30 साल, अगर उसे मौके का इंतजार करना है तो इंतजार करना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ खेला आखिरी टी-20 इंटरनेशनल वैभव सूर्यवंशी ने पिछला टी-20 इंटरनेशनल मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। उस मुकाबले में भारत ने 19 रन की जीत हासिल करके गोल्ड मेडल जीता था। वैभव टी-20 क्रिकेट में 4 शतक लगा चुके हैं।

