‘मुसलमान बने लेकिन एक भी वक्त की नमाज नहीं पढ़ी’, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ देख भड़के लोग

‘मुसलमान बने लेकिन एक भी वक्त की नमाज नहीं पढ़ी’, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ देख भड़के लोग

Sunny Deol In Batwara 1947: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक 33 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि फिल्म को लेकर दर्शकों के अलग-अलग रिएक्शन्स ही देखने को मिल रहे हैं। कई लोगों ने सनी देओल के किरदार को लेकर सवाल उठाए हैं। क्या कुछ कह रहे हैं लोग, चलिए जानते हैं।

‘बंटवारा 1947’ को देखकर क्या बोले लोग?

फिल्म देखने के बाद लोगों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक शख्स ने फिल्म देखने के बाद सनी देओल के किरदार को लेकर सवाल उठाया। शख्स ने कहा कि सनी पाजी ने मुस्लिम का किरदार निभाया है लेकिन उन्होंने एक भी वक्त की नमाज नहीं पढ़ी। वहीं एक दूसरे शख्स ने कहा कि ये सनी देओल के करियर की सबसे खराब फिल्म है।

वहीं कई लोगों ने सनी देओल की फिल्म की तारीफ भी की। कई लोगों ने फिल्म के मैसेज को ही दोहराते हुए कहा कि कोई भी धर्म या मजहब नफरत करना नहीं सिखाता और इंसानियत का ही पाठ पढ़ाता है।

हेमा मालिनी ने की थी फिल्म की तारीफ

बता दें सासंद और अभिनेत्री हेमा मालिनी पहले ही फिल्म को लेकर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। हेमा ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा था कि नफरत से ज्यादा जरूरी है इंसानियत। साथ ही सनी की बहन एशा भी फिल्म को देखने की अपील कर चुकी हैं।

सनी की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर साथ रिलीज हुई सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर पीरियड-ड्रामा ‘बटवारा 1947’ (Batwara 1947) की रफ्तार ‘आवारापन 2’ के सामने सुस्त नजर आई।

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में 1947 के विभाजन और लाहौर की पृष्ठभूमि पर बनी ‘बटवारा 1947’ ने पहले दिन 5.75 करोड़ और शनिवार को बढ़त के साथ 13.50 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, रविवार को यह 7.25 करोड़ ही कमा पाई। वहीं, सोमवार 17 अगस्त को चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई। फिल्म महज 1.34 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। 4 दिनों में ‘बटवारा 1947’ का कुल नेट कलेक्शन 27.84 करोड़ और ग्रॉस 33.19 करोड़ पर रुक गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *